Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 29 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव
29 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 29 March 2025 12:26 PM IST

    युवक-युवती की आत्महत्या

    प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की।

  • 29 March 2025 12:20 PM IST

    सोने की कीमत सातवें आसमान पर

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 84,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चली गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 91,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। 

  • 29 March 2025 12:15 PM IST

    चांदी की कीमत बढ़त

    चांदी के भाव में करीब 4000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखी गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,05,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

  • 29 March 2025 12:06 PM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    गुड़गांव में पेट्रोल 09 पैसे गिरकर 94.98 रुपए और डीजल 08 पैसे कम होकर 87.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 25 पैसे कम होकर 94.87 रुपए और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे कम होकर 107.30 रुपए और डीजल 30 पैसे घटकर 96.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 29 March 2025 11:55 AM IST

    छत्तीसगढ़

    अमित शाह का छत्तीसगढ़ में एक और दौरा, 4 अप्रैल को जाएंगे दंतेवाड़ा

  • 29 March 2025 11:45 AM IST

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की विकसित राष्ट्र की कल्पना'

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। उनके साथ दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा और पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा भी थे।

  • 29 March 2025 11:42 AM IST

    इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन करेगा जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का विरोध

    दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यशवंत वर्मा के ट्रांसफर के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सीनियर अधिवक्ता अनिल तिवारी के आवास पर शुक्रवार देर रात कार्यकारिणी ने करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक इमरजेंसी बैठक की। हालांकि, मीटिंग के बाद भी बार एसोसिएशन की हड़ताल को आगे जारी रखने के लिए सहमति नहीं बन पाई।

  • 29 March 2025 11:35 AM IST

    म्यांमार में भूकंप के बाद भारत ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, भेजी 15 टन राहत सामग्री

    म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद मची तबाही से निपटने के लिए भारत ने अपने पड़ोसी के लिए मदद का हाथ आगे कर दिया है। भारत ने म्यांमार के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए ऑपरेशन ब्रम्हा शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

  • 29 March 2025 11:30 AM IST

    पुरी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन , देश की प्रगति के लिए मांगा आशीर्वाद

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। सीएम बनने के बाद ये उनकी पहली यात्रा थी, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। “जय जगन्नाथ जी की जय” नारे के साथ रेखा गुप्ता ने अपनी बात शुरू की। उन्होंने बताया, “दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार पुरी धाम आना और भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना मेरे लिए बड़ी बात है। आज अमावस्या का पवित्र दिन है। मैंने भगवान से प्रार्थना की कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दिल्ली तरक्की करे। हमारे विकास के सारे काम सफल हों।”

  • 29 March 2025 11:21 AM IST

    मुंबई सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम ने मांगी जमानत

    बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सत्र न्यायालय में जमानत के लिए याचिका दायर की है। अपने वकील के जरिए दायर इस याचिका में शरीफुल ने दावा किया कि उसने कोई गलत काम नहीं किया और उसके खिलाफ दर्ज मामला पूरी तरह झूठा है। यह मामला अभी बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, लेकिन मुंबई सेशन कोर्ट के दायरे में आता है। पुलिस ने अभी तक इस केस में चार्जशीट दाखिल नहीं की है। चार्जशीट आने के बाद यह मामला सेशन कोर्ट में ट्रांसफर होगा।

Created On :   29 March 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story