Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 18 April 2025 10:15 PM IST
पॉवरप्ले में आरसीबी ने गंवाए तीन विकेट, साल्ट और कोहली के बाद लिविंगस्टन भी आउट
IPL के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच बारिश के कारण करीब दो घंटे देरी से शुरु हुआ। मुकाबले को 20 की जगह 14-14 ओवर का कर दिया है। टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बॉलिंग चुनी।
बैटिंग करने के लिए उतरी बेंगलुरु ने पॉवरप्ले यानी 4 ओवर में ही अपने तीन विकेट खो दिए हैं। ओपनर फिल सॉल्ट के पहले ओवर में आउट होने के बाद तीसरे ओवर में विराट कोहली भी पवेलियन रवान हो गए। इसके बाद पॉवरप्ले में आखिरी ओवर में यानी चौथे ओवर में लियम लिविंगस्टन भी आउट हो गए। अभी कप्तान रजत शर्मा ओर जीतेश शर्मा पिच पर मौजूद हैं।
- 18 April 2025 12:40 AM IST
गुजरात में वलसाड के पारडी गांव के पास एक ट्रक में आग लग गई
गुजरात में वलसाड के पारडी गांव के पास एक ट्रक में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। अग्निशमन अधिकारी दिव्येश पटेल ने कहा, "आग लगने की सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचे। कुल 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 48 मुंबई अहमदाबाद) आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।"
- 18 April 2025 12:07 AM IST
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया राहतकर कोलकाता पहुंचीं
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया राहतकर कोलकाता पहुंचीं। वे पश्चिम बंगाल के उन इलाकों का दौरा करेंगी, जहां वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी।
- 17 April 2025 11:54 PM IST
महागठबंधन की बैठक पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार का बयान
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की बैठक पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा- हमने सभी मुद्दों पर बहुत गंभीरता से निर्णय लिए हैं। हमने सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया है और उनके नेतृत्व में हम सभी समन्वय पर काम करेंगे।
- 17 April 2025 11:21 PM IST
मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 4 विकेटों से हराया
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेटों से हरा दिया है। मुंबई ने 19वें ओवर की पहली बॉल पर हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की है।
- 17 April 2025 11:03 PM IST
वक्फ कानून पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान
सुप्रीम कोर्ट में वक्फ एक्ट की सुनवाई पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत दी है। हमारी पार्टी का यह रूख रहा है कि यह पूरा काला कानून है। यह असंवैधानिक है। हम आज के अंतरिम आदेश को सावधानी से देख रहे हैं क्योंकि इस कानून में 45-48 संशोधन हैं। इस कानून में कई प्रावधान हैं जो वक्फ बोर्ड को खत्म कर रहे हैं। इसके खिलाफ हमारी कानूनी लड़ाई और विरोध जारी रहेगा। यह कानून वक्फ को बचाने के लिए नहीं बल्कि इसे बर्बाद करने के लिए लाया गया है।"
- 17 April 2025 10:39 PM IST
हैदराबाद का स्कोर पहुंचा 100 रन के पार, बिल जैक्स और सूर्या क्रीज पर मौजूद
आईपीएल 2025 का 33वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के 163 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 11.3 ओवर में 111 रन बना लिए हैं और उसकी तीन विकेट आउट हो चुके हैं। टीम को अब जीत के लिए 46 बॉल में 52 रनों की जरुरत है। बिल जैक्स और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
- 17 April 2025 9:23 PM IST
हैदराबाद ने मुंबई को दिया 163 रनों का टारगेट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट खोकर कुल 162 रन बना लिए हैं।
- 17 April 2025 9:05 PM IST
हैदराबाद के चार विकेट गिरे, नीतीश रेड्डी 19 रन बनाकर आउट
आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। हैदराबाद ने 16.4 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासन और अनिकेत वर्मा पिच पर मौजूद हैं। टीम का चौथा विकेट नीतीश रेड्डी के रूप में गिरा। वो 19 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने।
- 17 April 2025 8:16 PM IST
हैदराबाद को दूसरा झटका
हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मुंबई के खिलाफ खेलते हुए आउट हो गए हैं। जिसमें अभिषेक ने 40 और ईशान ने केवल 2 रन बनाए हैं।
Created On :   17 April 2025 8:00 AM IST