Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 29 March 2025 1:45 PM IST
Chhindwara News: अलग-अलग कारणों से दो लोगों ने गंवाई जान
कोतवाली थाना क्षेत्र के दो लोगों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। गुरुवार शाम को लालबाग क्षेत्र से एक युवक को बेहोशी की हालत मेें जिला अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं ओवर ब्रिज के पास से एक वृद्ध को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था।
- 29 March 2025 1:34 PM IST
Chhindwara News: आईपीएल सट्टा, सिंडिकेट बनाकर खिला रहे क्रिकेट सट्टा
आईपीएल सीजन शुरू होने के साथ ही सटोरियों की सरगर्मी बढ़ गई है। सीजन के पहले मैच से ही शहर में क्रिकेट सट्टे का कारोबार तेजी से फलने फूलने लगा है। शहर के श्याम टॉकीज, गांधीगंज क्षेत्र में सट्टा खेलने और खिलाने वाले सक्रिय है।
- 29 March 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट..सूरज की तेज तपन के साथ बढ़ा लू का खतरा, रखें सावधानी
गर्मी की दस्तक के साथ तापमान तेजी से बढऩे लगा है। ऐसे में लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। लू से बचने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ सलाह दी गई है। जिससे लोग लू से बच सकते है।
- 29 March 2025 1:13 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 29-मार्च-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.65 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 28 मार्च 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 28 फरवरी 2025 को औसतन 92.65 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 29 March 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 29-मार्च-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.30 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 28 मार्च 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 28 फरवरी 2025 को औसतन 107.30 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 29 March 2025 12:58 PM IST
बक्सर के रेस्टोरेंट में फायरिंग
बक्सर के रेस्टोरेंट में बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है, जिससे इलाके में दहशत हो गई है।
- 29 March 2025 12:50 PM IST
सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर; कमांडर जगदीश भी मारा गया
- 29 March 2025 12:45 PM IST
तुकाराम ओंबले के सम्मान में बनेगा स्मारक
महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि, 26/11 हमले में शहीद मुंबई पुलिस कर्मचारी तुकाराम ओंबले के सम्मान में स्मारक बनेगा।
- 29 March 2025 12:35 PM IST
बिहार बोर्ड परीक्षा
बिहार बोर्ड परीक्षा में 82.11% स्टूडेंट्स पास हुए, छात्राओं ने बाजी मारी
- 29 March 2025 12:30 PM IST
बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ, 15.85 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा
Created On :   29 March 2025 8:00 AM IST