Breaking News: आज की बड़ी खबरें 5 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 5 April 2025 3:10 PM IST
टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा आत्महत्या मामला
टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा आत्महत्या मामले में पत्नी निकिता और ससुर अहमदाबाद से गिरफ्तार हुए हैं।
- 5 April 2025 3:03 PM IST
द्रविड़ सर की प्रशंसा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने कहा- उनका साथ होना है सौभाग्य की बात
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि राहुल द्रविड़ का टीम के मुख्य कोच के रूप में होना सौभाग्य की बात है, क्योंकि उन्हें उनसे मैदान के अंदर और बाहर के विभिन्न पहलुओं के बारे में अधिक जानने का मौका मिलता है।
- 5 April 2025 2:52 PM IST
प्रवेश वर्मा ने सुनी प्रिंसेस पार्क के लोगों की समस्याएं
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रिसेंस पार्क के लोगों की समस्याएं सुनीं, कहा- हर घर की परेशानी दूर होगी।
- 5 April 2025 2:37 PM IST
यूपी में गरीबी को लेकर सीएम योगी का बयान
गरीबी को लेकर सीएम योगी का बयान आया सामने, कहा- यूपी से तीन साल में खत्म कर देंगे गरीबी, प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन।
- 5 April 2025 2:30 PM IST
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर HC में सुनवाई टली
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर HC में सुनवाई टली, अब 19 मई को होगी हियरिंग
- 5 April 2025 2:25 PM IST
आरजेडी ने वक्फ बिल के खिलाफ याचिका डाली
वक्फ बिल के खिलाफ आरजेडी सुप्रीम कोर्ट पहुंची और याचिका डाली
- 5 April 2025 2:20 PM IST
कांग्रेस नेताओं को खड़गे ने चुनावी मंत्र दिया
कांग्रेस नेताओं को खड़गे ने चुनावी मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि, नफरत और सांप्रदायिकता सबसे बड़ी चुनौती है।
- 5 April 2025 2:15 PM IST
सुभासपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का इस्तीफा
सुभासपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।
- 5 April 2025 2:05 PM IST
महराजगंज में सीएम योगी का एलान
महराजगंज में सीएम योगी ने कहा कि, वक्फ बोर्ड पर एक्शन के बाद अब शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस होगा।
- 5 April 2025 2:01 PM IST
वक्फ बिल पर संजय राउत बोले हम...
वक्फ बिल पर शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा है कि, हम सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे, हमारे लिए ये फाइल बंद
Created On :   5 April 2025 8:00 AM IST