हादसा: कांगो में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 50 लोगों की मौत सैकड़ों लापता

- हादसा उस समय हुआ जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी
- कई यात्री जल्दी नाव से बचने के लिए नदी में कूद गए
- सौ से अधिक लोगों को बचाया गया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांगो में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक नाव हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लापता हैं। हादसा मंगलवार को रात म्बांदाका शहर के पास कांगो नदीं में हुआ। नाव में करीब 400 यात्री सवार थे, जो मटांकुमु से बोलोंबा क्षेत्र जा रहे थे। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी, जिस दौरान आग लग गई और नाव पलट गई। कई यात्री जल्दी नाव से बचने के लिए नदी में कूद गए। लेकिन कुछ लोगों की इसलिए डूबकर मौत हो गई, क्योंकि वे तैरना नहीं जानते थे।
बताया जा रहा है कि हादसे में सौ से अधिक लोगों को बचाया गया है, जिनमें से कई को जलने से गंभीर चोटें आई हैं। राहत कार्य जारी है, जिसमें रेड क्रॉस और स्थानीय प्रशासन की टीमें शामिल हैं।
Created On :   17 April 2025 10:05 AM IST