Breaking News: आज की बड़ी खबरें 5 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 5 April 2025 1:10 PM IST
पीएम मोदी बोले श्रीलंका पड़ोसी ही नहीं हमारा दोस्त भी
पीएम मोदी ने कोलंबो में 'मिथ्रा विभूषण' पदक से सम्मानित होने पर कहा यह गर्व की बात है। श्रीलंका पड़ोसी ही नहीं हमारा दोस्त भी है।
- 5 April 2025 1:05 PM IST
अल्पसंख्यकों के कल्याण की गारंटी हैं नीजीश
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि, बिहार में अल्पसंख्यकों के कल्याण की गारंटी हैं नीतीश।
- 5 April 2025 1:00 PM IST
पीएम मोदी हुए सम्मानित
पीएम मोदी को श्रीलंका द्वारा प्रतिष्ठित 'मिथ्रा विभूषण' पदक से सम्मानित किया गया
- 5 April 2025 12:50 PM IST
भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग
भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग, सूचना-तकनीक और ऊर्जा समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर
- 5 April 2025 12:47 PM IST
सोने की चमक पड़ी फीकी
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 5 April 2025 12:40 PM IST
चांदी की कीमत घटी
चांदी की कीमत में बीते दिन सुबह के मुकाबले करीब 5000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद इसकी कीमत 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 5 April 2025 12:35 PM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज भुवनेश्वर में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 101.39 रुपए और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 92.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 94.79 रुपए और डीजल 11 पैस महंगा होकर 87.92 रुपए हो गया है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल और डीजल 03-03 पैसे घटकर क्रमश: 95.04 रुपए और 87.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 5 April 2025 12:25 PM IST
वक्फ पर लालू यादव का पुराना बयान वायरल, भाजपा नेता बोले- वह गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं
संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मुद्दे को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने (लालू यादव) वक्फ के खिलाफ सख्त कानून बनाने की वकालत की थी।
- 5 April 2025 12:12 PM IST
देश के समुद्री इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कर रही काम-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार देश के समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करना जारी रखेगी, जो भारत की प्रगति और समृद्धि को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Created On :   5 April 2025 8:00 AM IST