Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 13 April 2025 12:28 AM IST
कलकत्ता हाई कोर्ट ने केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया
पश्चिम बंगाल हिंसा को ध्यान में रखते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया गया है। आज तक के मुताबिक, शनिवार दोपहर को शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके में हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब हिंसक भीड़ ने गांव में अचानक धावा बोल दिया। हमले के बाद एक ही परिवार के दो लोग (पिता और पुत्र) की बेहरमी से हत्या कर दी जाती है।
गौरतलब है कि, शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के बाद बड़ी तदाद में लोगों सड़कों पर आ गए। यह सभी लोग वक्फ का विरोध कर रहे थे। शमशेरगंज से सटे धूलियन इलाके में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-12 को भी जाम कर दिया था। पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
- 13 April 2025 12:18 AM IST
ममता बनर्जी पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का तंज
पश्चिम बंगाल में वक्फ बिल को हिंसा का दौर जारी है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तंज कसा है। उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा पर कहा- राजनीति में कभी भी देशहित को दरकिनार नहीं किया जाता है। ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति इसलिए करती हैं क्योंकि उन्हें अपनी सरकार बचानी है।
- 13 April 2025 12:06 AM IST
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दिया हिंसा का अपडेट
वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके में हिंसक प्रदर्शन के दौरान तीन लोगों की जान चली गई है। इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा, "मुझे बताया गया है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मुर्शिदाबाद सहित पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। हिंसा की सूचना मिलते ही, राज्यपाल के रूप में मैंने सक्षम प्राधिकारियों, भारत सरकार और राज्य सरकार के साथ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शांति बनाए रखने और सामान्य स्थिति लाने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की आवश्यकता पर विचार किया। मैंने स्थिति पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ भी चर्चा की। मुझे खुशी है कि उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप किया और उचित समय पर उचित निर्णय दिया।"
शनिवार दोपहर को अचानक विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। इससे पहले शुक्रवार के दिन भी मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 118 लोगों को गिरफ्तार किया। हालात को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके अलावा कुछ इलाके में बीएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है।
- 12 April 2025 11:46 PM IST
बंगाल हिंसा को लेकर TMC सांसद सौगत रॉय का बयान
वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके में हिंसक प्रदर्शन के दौरान तीन लोगों की जान चली गई है। इस बीच TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, "ममता बनर्जी बंगाल के लोगों की नेता हैं। वह जानती हैं कि बंगाल को कैसे चलाना है। भाजपा के लिए यहां कोई जगह नहीं है। लोग नाखुश(वक्फ बिल को लेकर) हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय को शांत करने के लिए एक बैठक बुलाई। लोगों की भावनाएं वक्फ बिल को लेकर भड़की हुई हैं। यह कोई साजिश नहीं है।"
- 12 April 2025 11:19 PM IST
IPL 2025 - SRH ने 8 विकेटों से जीता मुकाबला
आईपीएल 2025 में आज यानी शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले गए थे। दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले गए टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। टीम की इस बड़ी जीत में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 141 रनों की शतकीय पारी की अहम भूमिका रही।
- 12 April 2025 10:52 PM IST
कोबरा 203 की टीम जंगल में गई थी- झारखंड DGP अनुराग गुप्ता
झारखंड DGP अनुराग गुप्ता ने कहा, "कोबरा 203 की टीम जंगल में गई थी। राधापोरा में हमारा बेस कैंप है जहां एक ब्लास्ट हुआ और उसमें एक CRPF जवान विष्णु घायल हो गया। उसे लाने के लिए झारखंड जगुआर (JJ) की टीम गई और उसमें एक ब्लास्ट में हमारे एक जवान सुनील की मौत हो गई। यह बहुत दुखद घटना है। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ यह अंतिम लड़ाई है। हम इसका बदला जरूर लेंगे। मुठभेड़ हुई है, इलाके की तलाशी ली जा रही है। हम जल्द ही सबको मार गिराएंगे।"
- 12 April 2025 10:19 PM IST
गिरिराज सिंह का राजद पर तंज, बिहार से लालटेन का हुआ पलायन
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के 20 साल पूरे होने पर निशाना साधा। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को इस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार से लालटेन का पलायन हुआ।
- 12 April 2025 10:11 PM IST
IPL 2025 - खत्म हुआ दूसरा पॉवर प्ले
आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स के सामने 246 रनों का पहाड़ा जैसा टारगेट खड़ा किया है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉवर प्ले में धमाल मचाते हुए 83 रन बना लिए हैं।
- 12 April 2025 9:42 PM IST
पश्चिम बंगाल में हत्या और डकैती के आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 1 ने पश्चिम बंगाल में हत्या और डकैती के मामले में आरोपी रबीउल मियाह उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है। वह पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोहम्मदपुर का रहने वाला है।
- 12 April 2025 8:59 PM IST
अभी चुनावों की प्रक्रिया इतनी लंबी है कि देश की प्रगति रुक जाती है - शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' के मुद्दे पर पटना के रामकृष्ण द्वारका कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश में अभी चुनावों की प्रक्रिया इतनी लंबी और निरंतर चलने वाली है कि इससे देश की प्रगति रुक जाती है।
Created On :   12 April 2025 8:00 AM IST