Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 12 April 2025 8:30 PM IST
उत्तराखंड यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुरंग हुई आर-पार
चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़ी यमुनोत्री हाईवे की बहुप्रतीक्षित सिलक्यारा-फैलगांव सुरंग अब आर-पार हो चुकी है। इस सुरंग के ब्रेक थ्रू यानी आर-पार होने के बाद अब इसके फिनिशिंग कार्य में लगभग एक से डेढ़ साल का समय लगेगा, जिसके बाद यहां से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। इससे यमुनोत्री धाम की दूरी करीब 28 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा भी आसान व सुरक्षित हो जाएगी।
- 12 April 2025 8:26 PM IST
IPL 2025 - डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में 10 ओवरों का खेल हुआ समाप्त
आईपीएल 2025 के डबल हेडर के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने इस वक्त तक 2 विकेटों के नुकसान पर 120 रन जोड़ लिए हैं। इस वक्त टीम की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर और नेहाल वढ़ेरा क्रीज पर मौजूद हैं।
- 12 April 2025 8:04 PM IST
IPL 2025 - PBKS ने पॉवर प्ले में ही बना डाले 89 रन
आईपीएल डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स के पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक टीम ने 1 विकेटों के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को एक शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनो ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की।
- 12 April 2025 7:36 PM IST
IPL 2025 - PBKS की हुई धमाकेदार शुरुआत
आईपीएल 2025 के डबल हेडर के दूसरे मैच की शुरुआत हो चुकी है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। टीम के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, सनराइजर्स की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने डाला था। उनके इस ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने बैक टू बैक हैट्रिक चौके लगाए। इसी के साथ उन्होंने टीम को एक धमाकेदार शुरुआत दिलाई।
- 12 April 2025 7:22 PM IST
IPL 2025 - LSG ने 6 विकेटों के दर्ज की जीत
आईपीएल 2025 में आज यानी शनिवार 12 अप्रैल को डबल हेडर मैच का आयोजन किया गया था। दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने थी। ईकाना स्टेडियम पर खेले गए मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेटों से जीत हासिल कर ली है।
- 12 April 2025 7:15 PM IST
IPL 2025 - PBKS और SRH के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
पंजाब किंग्स
सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, यश रविसिंह ठाकुर, विशाल विजयकुमार, प्रवीण दुबे।
सनराइजर्स हैदराबाद
अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट।
- 12 April 2025 7:14 PM IST
IPL 2025 - PBKS और SRH की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
- 12 April 2025 7:12 PM IST
IPL 2025 - PBKS ने जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी
आईपीएल 2025 में आज यानी शनिवार 12 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबलों का आयोजन किया गया है। दिन के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
- 12 April 2025 6:14 PM IST
ममता बनर्जी को 'मिथ्या श्री' की उपाधि दी जानी चाहिए भाजपा नेता अर्जुन सिंह
भाजपा नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच ममता बनर्जी के बयान पर अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी को "मिथ्या श्री" की उपाधि मिलनी चाहिए। उन्होंने जानबूझकर राज्य में सांप्रदायिक तनाव को हवा दी है।
- 12 April 2025 5:59 PM IST
ये सिर्फ भीड़ नहीं है, इनके उत्साह को समझिए- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "ये सिर्फ भीड़ नहीं है, इनके उत्साह को समझिए। कैसे ये भीड़ आज पूरे उत्साह के साथ, अपनी परवाह किए बिना, इस सोच के साथ आ रही है कि जो रिश्ता मेरे पिता जी के साथ इनका था, वही रिश्ता ये मुझसे भी जोड़ना चाहते हैं। ये ताकत मेरी ऊर्जा बढ़ाती है, मेरी हिम्मत बढ़ाती है। इनका यह प्यार मुझे उन तीन सालों में भी मिला जब चिराग पास्वान कुछ नहीं था, अपनी पार्टी का अकेला सांसद था, तब भी इन लोगों ने मेरा साथ दिया।"
Created On :   12 April 2025 8:00 AM IST