IPL 2025 Live: ईकाना में MI को करना पड़ा हार का सामना, LSG ने 12 रनों से हासिल की जीत

ईकाना में MI को करना पड़ा हार का सामना, LSG ने 12 रनों से हासिल की जीत
  • कांटे की टक्कर में आमने-सामने हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस
  • लखनऊ स्थित ईकाना स्टेडियम में खेला गया था मुकाबला
  • LSG ने 12 रनों से हासिल की जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से जीत अपने नाम कर ली है। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर खेले गए मैच में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर केवल 191 रन ही बना पाई।

लखनऊ सुपर जायंट्स

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीत्जके, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस

हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), बेवोन-जॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमरा, सत्यनारायण राजू।

Live Updates

  • 4 April 2025 8:51 PM IST

    16वें ओवर में LSG को लगा चौथा झटका

    मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आयुष बडोनी के विकेट के तौर पर चौथा झटका लगा। इस दौरान आयुष 19 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेल अश्विनी कुमार का शिकार बन गए। 16 ओवरों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 159 रन है। 

  • 4 April 2025 8:42 PM IST

    बड़ोनी ने लगाई चौकों की हैट्रिक

    मुकाबले में 14 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 14 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 3 विकेटों के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। 14वें ओवर में एलएसजी के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने शानदार बल्लेबाजी की और शुरुआती तीन गेंदों में हैट्रिक चौके जड़े। 

  • 4 April 2025 8:24 PM IST

    11वें ओवर में आउट हुए कप्तान ऋषभ पंत

    मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत 11वें ओवर की चौथी गेंद पर 2 रन बनाकर एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या का शिकार हो गए। इस दौरान कार्बन बॉश ने उनका कैच लपका। 11 ओवरों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 108 रन है। 

  • 4 April 2025 8:19 PM IST

    LSG ने 10 ओवरों में बनाए

    मुकाबले में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 विकेटों के नुकसान पर 100 रनों का आंकड़ा पार किया। 10 ओवरों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 100 रन है।

  • 4 April 2025 8:14 PM IST

    9वें ओवर में LSG को लगा दूसरा झटका

    मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर करारा झटका लगा। इस दौरान टीम के लिए बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे निकोलस पूरन महज 12 रन बनाकर कप्तान हार्दिक पांड्या का शिकार बन गए। 9 ओवरों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 92 रन है।

  • 4 April 2025 8:06 PM IST

    7वें ओवर में विग्नेश को मिली पहली सफलता

    मुकाबले में 7 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस दौरान मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ की टीम को तगड़ा झटका दिया। इस दौरान विग्नेश ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श की 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी पर ब्रेक लगाया। 7 ओवरों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन है।

  • 4 April 2025 7:55 PM IST

    पॉवर प्ले में LSG और मिचेल मार्श ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा

    मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने काफी शानदार शुरुआत की है। टीम ने 6 ओवरों के अंदर ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, मार्श ने छठे ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ टीम को 50 रनों के स्कोर के पार पहुंचाया। इसी के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। मार्श ने 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इस दौरान उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और इस ओवर में कुल 23 रन बनाए। छठे ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 69 रन है।

  • 4 April 2025 7:52 PM IST

    अपना पहला स्पेल डालने उतरे मिचेल सैंटनर

    लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए मिचेल सैंटनर अपना पहला स्पेल डालने आए। इस दौरान उन्होंने अपनी स्पेल की चौथी और पांचवीं गेंद पर मिचेल मार्श के बल्ले से चौका खाया। उनका ये ओवर टीम के लिए ठीक-ठाक रहा। इस ओवर में एलएसजी की सलामी जोड़ी ने कुल 11 रन बनाए। 5 ओवरों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं।

  • 4 April 2025 7:48 PM IST

    डेब्यू में कमाल करने वाले अश्विनी ने डाला चौथा ओवर

    केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में चार विकेट लेने के बाद चमके अश्विनी कुमार ने मुंबई इंडियंस के लिए चौथा ओवर डालने आए। इस दौरान उन्होंने लखनऊ के सलामी जोड़ी को खूब परेशान किया और अपने स्पेल में केवल 3 रन लुटाए। पिछले कुछ ओवरों में जमकर रन लुटाने के बाद अश्विनी का ये ओवर टीम के लिए काफी सफल साबित हुआ। चार ओवरों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है। 

  • 4 April 2025 7:48 PM IST

    डेब्यू में कमाल करने वाले अश्विनी ने डाला चौथा ओवर

    केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में चार विकेट लेने के बाद चमके अश्विनी कुमार ने मुंबई इंडियंस के लिए चौथा ओवर डालने आए। इस दौरान उन्होंने लखनऊ के सलामी जोड़ी को खूब परेशान किया और अपने स्पेल में केवल 3 रन लुटाए। पिछले कुछ ओवरों में जमकर रन लुटाने के बाद अश्विनी का ये ओवर टीम के लिए काफी सफल साबित हुआ। तीन ओवरों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है। 

Created On :   4 April 2025 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story