IPL 2025 Live: ईकाना में MI को करना पड़ा हार का सामना, LSG ने 12 रनों से हासिल की जीत

- कांटे की टक्कर में आमने-सामने हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस
- लखनऊ स्थित ईकाना स्टेडियम में खेला गया था मुकाबला
- LSG ने 12 रनों से हासिल की जीत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से जीत अपने नाम कर ली है। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर खेले गए मैच में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर केवल 191 रन ही बना पाई।
लखनऊ सुपर जायंट्स
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीत्जके, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
मुंबई इंडियंस
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), बेवोन-जॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमरा, सत्यनारायण राजू।
Live Updates
- 4 April 2025 7:42 PM IST
मार्श ने तीसरे ओवर में लगाया मुकाबले का पहला छक्का
मुबंई इंडियंस के खिलाफ मैच में पहला छक्का लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने लगाया। एमआई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के ओवर की दूसरी गेंद को उन्होंने हवा में उछाला और बाउंड्री के पार पहुंचाया। वहीं, चौथी गेंद पर उन्होंने चौका बटोरा। तीन ओवरों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 32 रन है।
- 4 April 2025 7:39 PM IST
दीपक चाहर के पहले स्पेल मे बने 15 रन
मैच में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरा ओवर दीपक चाहर ने डाला था। मुकाबले में उनके पहले स्पेल में बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने चौका जड़ उनका स्वागत किया। वहीं, ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दूसरी छोर पर खड़े बल्लेबाज मिचेल मार्श ने भी कमाल का चौका लगाया। दीपक का ये स्पेल मुंबई इंडियंस के लिए काफी महंगा साबित हुआ। उनके ओवर में कुल 15 रन आए।
- 4 April 2025 7:34 PM IST
पहले ओवर में बने 6 रन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16वें मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बनाए। इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने तीसरी गेंद पर शानदार चौका लगाया था।
- 4 April 2025 7:30 PM IST
मुकाबले की हुई शुरुआत
आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टीम के लिए मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, एमआई के लिए रयान रिकेल्टन पहला ओवर डाल रहे हैं।
- 4 April 2025 7:11 PM IST
नहीं खेल रहे रोहित
रोहित शर्मा को नेट्स में घुटने में चोट लग गई और वह आज रात मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे।
- 4 April 2025 7:11 PM IST
दोनों टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
LSG
शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।
MI
तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, सत्यनारायण राजू।
- 4 April 2025 7:10 PM IST
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स
LSG की प्लेइंग इलेवन
मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप।
- 4 April 2025 7:09 PM IST
इस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी
MI की प्लेइंग इलेवन
विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज अंगद बावा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार।
- 4 April 2025 7:03 PM IST
MI ने जीता टॉस
16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- 4 April 2025 7:00 PM IST
16वें मैच में आमने-सामने हैं MI और LSG
आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें, मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के लिए अपना 100वां मुकाबला खेलने वाले हैं जिसके लिए उन्हें एक स्पेशल जर्सी दी गई गई है।
Created On :   4 April 2025 6:57 PM IST