IPL 2025: लय में वापसी के इरादे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेंगे DC और RR, यहां देखें दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

- IPL 2025 के 32वें मुकाबले में होगी DC और RR की भिड़ंत
- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
- भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी मैच की शुरुआत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के रोमांचक खेलों का दौर अब 32वें मुकाबले तक पहुंच चुक है। मौजूदा सीजन के 32वें मैच में अक्षर पटेल की कप्तानी वाले दिल्ली कैपिटल्स और संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने वाली है। दोनो टीमों के बीच बुधवार को खेले जाने वाले इस मैच की मेजबानी दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम करने वाला है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी।
टूर्नामेंट के 31वें मुकबले में आमने-सामने होने वाली दोनो टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। मौजूदा सीजन में एक के बाद एक मैच जीतने वाली दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने मात देकर उनके जीत का सिलसिला तोड़ा था। वहीं, राजस्थान रॉयल्स को रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में हार मिली थी। अब दोनो टीमें इस मैच में जीत के साथ वापस पटरी पर लौटने की कोशिश करेंगी।
पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो, मौजूदा सीजन में इस मैदान पर अब तक केवल एक मैच खेला गया है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थे। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में फैंस बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच भी बड़े स्कोर बनने की उम्मीद कर सकते हैं।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स कुल 29 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इन 29 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को 14 बार सफलता मिली है तो राजस्था रॉयल्स को 15 बार। ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड को मद्दे नजर रखते हुए कुछ भी कह पाना मुश्किल है क्योंकि मौजूदा सीजन में दोनो टीमों का प्रदर्शन लगभग ठीक रहा है।
दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
Created On :   16 April 2025 1:49 AM IST