IPL 2025 Live: ईकाना में MI को करना पड़ा हार का सामना, LSG ने 12 रनों से हासिल की जीत

- कांटे की टक्कर में आमने-सामने हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस
- लखनऊ स्थित ईकाना स्टेडियम में खेला गया था मुकाबला
- LSG ने 12 रनों से हासिल की जीत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से जीत अपने नाम कर ली है। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर खेले गए मैच में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर केवल 191 रन ही बना पाई।
लखनऊ सुपर जायंट्स
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीत्जके, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
मुंबई इंडियंस
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), बेवोन-जॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमरा, सत्यनारायण राजू।
Live Updates
- 4 April 2025 10:06 PM IST
खत्म हुआ दूसरा पॉवर प्ले
मुकाबले में दूसरा पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक रन चेज के लिए मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 64 रन बना लिए है। टीम की ओर से इस वक्त नमन धीर (35) और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
- 4 April 2025 9:55 PM IST
LSG के लिए महंगा साबित हुआ चौथा ओवर
मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चौथा ओवर आकाश दीप ने डाला था। उनके इस स्पेल में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर ने एक के बाद एक बाउंड्री लगाई। इस दौरान शुरुआती दो गेंदों में उन्होंने छक्का लगाया। वहीं, अगली दो गेंदों में दो चौके जड़े। इस ओवर में कुल 21 रन बने। 4 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 46 रन है।
- 4 April 2025 9:48 PM IST
तीसरे ओवर में आउट हुए रायन रिकेल्टन
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रायन रिकेल्टन 10 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बन गए।
- 4 April 2025 9:42 PM IST
दूसरे ओवर में MI को लगा पहला झटका
मुकाबले में रन चेज करने मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरी ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा। इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज विल जैक्स केवल 5 रन बनाकर आउट हुए।
- 4 April 2025 9:36 PM IST
पहले ओवर में MI ने बनाए 9 रन
मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। इस दौरान टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही।
- 4 April 2025 9:31 PM IST
दूसरी पारी की हुई शुरुआत
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने मुंबई इंडियंस के सामने 204 रनों का टारगेट सेट किया है। अब इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम मैदान में उतर चुकी है। इस दौरान रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने टीम की पारी की शुरुआत की।
- 4 April 2025 9:16 PM IST
MI के सामने रनों 204 का टारगेट
आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेटों के नुकसान पर 203 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने मुंबई इंडियंस के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है।
- 4 April 2025 9:12 PM IST
20वें ओवर में LSG को लगे दो झटके
मुकाबले की पहली पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर डेविड मिलर 27 रन बनाकर कप्तान हार्दिक पांड्या का शिकार हो गए। वहीं, इसकी अगली गेंद पर ही आकाश दीप बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
- 4 April 2025 9:07 PM IST
4 रन बनाकर आउट हुए समद
मुकाबले के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज अब्दुल समद केवल 4 रन के छोटे से स्कोर पर आउट हो गए। इस दौरान तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उनका शिकार किया।
- 4 April 2025 9:03 PM IST
LSG को एक के बाद एक लगा पांचवां झटका
मुकाबले में एक अच्छी शुरुआत करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत फिलहाल काफी खराब दिखाई दे रही है। टीम ने 173 रनों के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम का गंवाया। इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या की गेंद पर वह 53 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवरों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 5 विकेटों के नुकसान पर 177 रन है।
Created On :   4 April 2025 6:57 PM IST