IPL 2025 Live: ईकाना में MI को करना पड़ा हार का सामना, LSG ने 12 रनों से हासिल की जीत

ईकाना में MI को करना पड़ा हार का सामना, LSG ने 12 रनों से हासिल की जीत
  • कांटे की टक्कर में आमने-सामने हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस
  • लखनऊ स्थित ईकाना स्टेडियम में खेला गया था मुकाबला
  • LSG ने 12 रनों से हासिल की जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से जीत अपने नाम कर ली है। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर खेले गए मैच में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर केवल 191 रन ही बना पाई।

लखनऊ सुपर जायंट्स

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीत्जके, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस

हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), बेवोन-जॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमरा, सत्यनारायण राजू।

Live Updates

  • 4 April 2025 11:24 PM IST

    12 रनों से जीती LSG

    आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से जीत अपने नाम कर ली है। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर खेले गए मैच में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर केवल 191 रन ही जोड़ सकी। 

  • 4 April 2025 11:17 PM IST

    19 ओवरों के बाद MI का स्कोर

    दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। इस दौरान 19 ओवरों में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेटों के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए  6 गेंदों में 22 रनों की जरूरत है। 

  • 4 April 2025 11:17 PM IST

    19 ओवरों के बाद MI का स्कोर

    दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। इस दौरान 19 ओवरों में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेटों के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए  6 गेंदों में 22 रनों की जरूरत है। 

  • 4 April 2025 11:03 PM IST

    17वें ओवर की पहली गेंद पर MI को लगा करारा झटका

    मुकाबले के 17वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस के लिए शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव 43 गेंदों में 67 रनों की पारी खेल आउट हो गए। इस दौरान आवेश खान ने उनका विकेट लिया। 17 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 164 रन है। अब उन्हें जीत के लिए 18 गेंदों में 40 रनों की जरूरत है। 

  • 4 April 2025 11:01 PM IST

    16 ओवरों के बाद MI का स्कोर

    मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 16 ओवरों में 3 विकेटों के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 24 गेंदों में 52 रनों की जरूरत है। 

  • 4 April 2025 10:50 PM IST

    14 ओवरों के बाद MI का स्कोर

    मुकाबले में रन चेज कर रही मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 ओवरों में 3 विकेटों के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 36 गेंदों में 70 रनों की जरूरत है। 

  • 4 April 2025 10:36 PM IST

    MI को 48 गेंदों में 91 रनों की जरूरत

    मुकाबले की दूसरी पारी में 12 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 12 ओवरों में मुंबई इंडियंस की टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए 3 विकेटों के नुकसान पर 113 रन जोड़ लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 48 गेंदों में 91 रनों की जरूरत है। 

  • 4 April 2025 10:27 PM IST

    10 ओवरों के बाद MI का स्कोर

    मुकाबले की दूसरी पारी में 10 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। इन 10 ओवरों में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 3 विकेटों के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। 

  • 4 April 2025 10:23 PM IST

    46 रन बनाकर आउट हुए नमन धीर

    मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रहे नमन धीर को 9वें ओवर  की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। इस दौरान नमन टीम के लिए 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 9वें ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 89 रन है। 

  • 4 April 2025 10:15 PM IST

    8वें ओवर के बाद MI का स्कोर

    मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 ओवरों में 2 विकेटों के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। टीम को अब जीत के लिए 72 गेंदों में 118 रनों की जरूरत है। 

Created On :   4 April 2025 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story