- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बगैर अपॉईंटमेंट प्रदेश कांग्रेस...
बगैर अपॉईंटमेंट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नहीं मिलेगा प्रवेश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आमतौर पर राजनीतिक दलों के कार्यालय के दरवाजे उनके नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुले रहते हैं, लेकिन कोरोना संकट के चलते सबकुछ बदलने पर मजबूर होना पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में सोमवार से 10 फीसदी कर्मचारियों के साथ कामकाज शुरु हुआ, एहतियात के तौर पर बगैर अपॉईंटमेंट प्रवेश नहीं मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य के राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस में आने वालों को अपॉईंटमेंट से ही प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। थोरात सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ढाई महीने लोगों ने धैर्य के साथ काम लिया। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय बंद रखा गया था।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद की। उन्होंने बताया कि निसर्ग चक्रवात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पंचनामे का काम लगभग पूरा हो गया है। बाकी जगहों पर यह काम जल्द पूरा होगा।
Created On :   8 Jun 2020 8:09 PM IST