Mumbai News: बावनकुले का बस चलेगा तो मुझे 100 साल मुख्यमंत्री बनाए रखेंगे- फडणवीस

बावनकुले का बस चलेगा तो मुझे 100 साल मुख्यमंत्री बनाए रखेंगे- फडणवीस
  • बोले - राजनीति में भूमिकाएं बदलती रहती है
  • कोई भी बहुत अधिक साल तक राज्य का मुख्यमंत्री नहीं रहता

Mumbai News मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के उस बयान पर जवाब दिया है जिसमें बावनकुले ने कहा था कि फडणवीस साल 2034 तक राज्य के मुख्यमंत्री बन रहेंगे। शनिवार को पुणे में फडणवीस ने कहा कि बावनकुले का बस चलेगा कि वह मुझे 100 साल तक मुख्यमंत्री पद पर रखेंगे। उन्होंने मेरे अच्छे के लिए बोला है। लेकिन राजनीति में भूमिकाएं बदलती रहती है। कोई भी बहुत अधिक साल तक राज्य का मुख्यमंत्री नहीं रहता है। इसलिए जब मेरी भूमिका बदलनी होगी तब बदल जाएगी। जबकि नागपुर में बावनकुले ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मीडिया को मेरी भावनाओं को समझना चाहिए।

बीते दिनों कांग्रेस के एक नेता ने मुझसे कहा था कि आपको मुख्यमंत्री बनना चाहिए। इसके जवाब में मैंने उनसे कहा कि फडणवीस ने महाराष्ट्र को विकसित बनाने का संकल्प किया है। विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए फडणवीस को साल 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहना जरूरी है। हम चाहते हैं कि अगले 15 सालों तक राज्य में महायुति सरकार कायम रहे। दूसरी तरफ बावनकुले के बयान पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे टिप्पणी करने से बचते नजर आए। शिंदे ने हाथ जोड़कर कहा कि मेरी शुभकामनाएं हैं। लेकिन शिवसेना (शिंदे) के नेता रामदास कदम ने कहा कि फडणवीस साल 2080 तक राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे। इसमें हम लोगों को कोई ऐतराज नहीं होगा। कदम ने कहा कि महायुति में कोई कितना भी आग लगाने की कोशिश करेगा लेकिन हमारे बीच मतभेद नहीं होगा।

बावनकुले के बयान पर शिवसेना (शिंदे) ने कसा तंज , रामदास कदम बोले- फडणवीस साल 2080 तक बने रहे मुख्यमंत्री : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने साल 2034 तक देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बने रहने वाले बयान पर सफाई दी है। जबकि शिवसेना (शिंदे) के नेता रामदास कदम ने बावनकुले के बयान पर तंज कसा है। कदम ने कहा कि फडणवीस साल 2080 तक मुख्यमंत्री बने रहे। शनिवार को नागपुर में बावनकुले ने कहा कि मेरी भावनाओं को समझना चाहिए। बीते दिनों कांग्रेस के एक नेता ने मुझसे कहा था कि आपको मुख्यमंत्री बनना चाहिए। इसके जवाब में मैंने उनसे कहा कि फडणवीस ने महाराष्ट्र को विकसित बनाने का संकल्प किया है। विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए फडणवीस को साल 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहना जरूरी है। हम चाहते हैं कि अगले 15 सालों तक राज्य में महायुति सरकार कायम रहे। इस बयान पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे टिप्पणी करने से बचते नजर आए। शिंदे ने हाथ जोड़कर कहा कि मेरी शुभकामनाएं हैं। लेकिन शिवसेना (शिंदे) के नेता रामदास कदम ने कहा कि फडणवीस साल 2080 तक राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे। इसमें हम लोगों को कोई ऐतराज नहीं होगा। कदम ने कहा कि महायुति में कोई कितना भी आग लगाने की कोशिश करेगा लेकिन हमारे बीच मतभेद नहीं होगा।

Created On :   26 April 2025 7:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story