- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पर्यटन विभाग की विशेष परियोजनाओं पर...
Mumbai News: पर्यटन विभाग की विशेष परियोजनाओं पर अब मुख्यमंत्री करेंगे अंतिम फैसला

- फाइलों का चक्कर होगा कम
- फैसला लेने के लिए अधिकारों का हुआ विकेंद्रीकरण
Mumbai News प्रदेश के पर्यटन विभाग की विशेष परियोजनाओं और बड़े प्रारूप को मंजूरी के लिए अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अंतिम फैसला लेंगे। राज्य की महायुति सरकार में पर्यटन विभाग शिवसेना (शिंदे) के पास है।
राज्य के पर्यटन मंत्री शुंभराज देसाई हैं। लेकिन राज्य के पर्यटन ने फाइलों को मंजूरी के लिए अधिकारों का विकेंद्रीकरण करने का फैसला लिया है। इससे पर्यटन विभाग की फाइलें अब इस टेबल पर से उस टेबल पर ज्यादा चक्कर नहीं लगाएंगी। राज्य के पर्यटन विभाग ने इस बारे में परिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार पर्यटन विभाग में 12 विषयों पर अंतिम फैसला लेने के बारे में जवाबदेही निश्चित की गई है। इससे पर्यटन विभाग में फाइलें मंजूरी के लिए अधिकतम तीन टेबल जाएगी।
साहसी पर्यटन, कृषि पर्यटन, महिला पर्यटन नीति समेत अन्य नीतिगत फैसला देसाई और फडणवीस करेंगे। क्षेत्रिय पर्यटन विकास योजना, राज्य के पर्यटन स्थल (प्रसाद, स्वदेश दर्शन) संबंधी योजनाओं के बारे में पर्यटन मंत्री को अंतिम फैसला लेने का अधिकार होगा। राज्य के पर्यटन विकास के लिए देश-विदेश में विभिन्न प्रदर्शनी, मेला, उत्सव के आयोजन के बारे में फैसला लेने का अधिकार पर्यटन मंत्री के पास होगा। महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) और पर्यटन निदेशालय के संबंधित विषयों पर पर्यटन मंत्री अंतिम फैसला कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव, उपसचिव और कक्ष अधिकारी को भी विभिन्न विषयों पर आदेश, प्रमाणपत्र, पत्र जारी करने के लिए प्राधिकृतक किया गया है।
Created On :   26 April 2025 7:31 PM IST