- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शराब पीकर पति करता था परेशान,...
शराब पीकर पति करता था परेशान, पत्नियों ने तकीए से मुंह दबाकर की हत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान दो महिलाओं ने अपने 32 वर्षीय पति की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। यह वारदात महानगर के गोरेगांव इलाके की है। बांगुरनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। राजू वाघमारे नाम के जिस शख्स की हत्या की गई, वह गोरेगांव के भगत सिंह नगर की हनुमान गली में रहता था। राजू की दो पत्नियां और चार बच्चे थे सभी एक साथ रहते थे। सुरक्षा रक्षक की नौकरी करने वाले राजू को शराब की बुरी लत थी। वह अक्सर शराब पीकर आता था और सविता और सरिता नाम की दोनों पत्नियों से बदसलूकी करता था।
राजू पर आरोप है कि बुधवार देर रात नशे में धुत होकर घर पहुंचे उसने एक बार फिर सविता और सरिता से बदसलूकी की इससे दोनों का धैर्य जवाब दे गया। दोनों ने मिलकर नशे में धुत राजू के मुंह पर तकिया रखकर तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। राजू के भाई विनोद वाघमारे की शिकायत पर बांगुर नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Created On :   6 Dec 2019 11:01 PM IST