Nagpur News: प्रदूषण मुक्त ई वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा, चार साल में 23 हजार की बढ़ोतरी

प्रदूषण मुक्त ई वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा, चार साल में 23 हजार की बढ़ोतरी
  • बड़ी बैटरी व पॉवरफुल इंजन
  • टैक्स में कुछ मात्रा में छूट
  • नागपुर जिले में तीनों आरटीओ अंतर्गत रजिस्टर्ड

Nagpur News. प्रदूषण मुक्त ई वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो नागपुर के शहर, पूर्व व ग्रामीण आरटीओ में कुल मिलाकर 26 हजार से ज्यादा वाहन हैं। जिसमें 19 हजार 200 तो टू व्हीलर ही हैं। वहीं 5 हजार से ज्यादा थ्री व्हीलर हैं। इसके अलावा 1300 चार पहिया वाहन भी हैं। गत चार साल पहले की यानि वर्ष 2021 की बात करें तो इनकी कुल संख्या मात्र 2193 थी। लेकिन वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इनकी संख्या शहर में तेजी से बढ़ती जा रही है। केवल इसी साल की बात करें तो मार्च 2024 से 2025 अब तक 3571 वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं।

बड़ी बैटरी व पॉवरफुल इंजन

एक समय था, कि शहर में केवल पेट्रोल व डीजल से चलने वाले वाहनों की ही भरमार थी। आंकड़ों के अनुसार शहर व ग्रामीण में मिलाकर कुल 15 लाख से ज्यादा वाहन हैं। लेकिन इसके बाद लोकल स्तर पर कुछ कंपनियों ने ई वाहनों को बनाना शुरू किया। शुरू-शुरू में कम पावर की बैटरी लगाने से इन वाहनों की रफ्तार काफी कम थी। जिसके कारण लोग रफ्तार के मामले में इन्हें पिछड़ा मानते थे, वहीं इनका सेल भी ज्यादा नहीं था। नागपुर जिले में वर्ष 2021 में इनकी संख्या केवल 2193 ही थी। लेकिन इसके बाद मार्केट में बड़ी बैटरियों व पॉवरफुल इंजन वाले वाहन आने से लोग पसंद कर रहे हैं।

एक नजर में वर्षवार संख्या

नागपुर जिले में तीनों आरटीओ के अंतर्गत वर्तमान में टू व्हीलर की संख्या 19200 है। जबकि वर्ष 2021 में इनकी संख्या 992 थी। थ्री व्हीलर की संख्या अब 5468 है। जबकि वर्ष 2021 में 1 हजार 39 ही थी। अभी कार की संख्या 1291 है। जबकि वर्ष 2021 में मात्र 162 थी।

टैक्स में कुछ मात्रा में छूट

विजय चव्हाण, आरटीओ, ग्रामीण आरटीओ के मुताबिक ई वाहन पर्यावरण के लिए अच्छा होता है। इनमें पेट्रोल की झंझट नहीं रहती है। वहीं टैक्स में भी कुछ मात्रा में छूट रहती है। पीयूसी से इन वाहनों का कोई वास्ता नहीं है। ऐसे में तेजी से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। आरटीओ में इनका रजिस्ट्रेशन किया जाता है।

रोजगार की तलाश में हर कोई ई रिक्शा खरीदने लगा। रास्तों पर ई रिक्शा का चलन लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करने लगा। धीरे-धीरे मोपेड ई वाहनों में भी लोगों ने रुचि दिखाना शुरू किया। साथ ही इन वाहनों को वन टाइम इनवेस्टमेंट की तर्ज पर ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदने लगे। पेट्रोल की झंझट से मुक्ति वहीं आरटीओ के नियम भी इन वाहनों को लेकर बहुत सॉफ्ट होने से लोग जमकर इनकी खरीदी कर रहे हैं।

नागपुर जिले में तीनों आरटीओ अंतर्गत रजिस्टर्ड

वाहन वर्तमान में 2021 में

टू व्हीलर 19200 992

थ्री व्हीलर 5468 1039

कार 1291 162



Created On :   6 April 2025 8:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story