Nagpur News: मौसम - 3 दिन में 15.6 डिग्री बढ़ा तापमान, चढ़ रहा पारा, अब सताने लगी गर्मी

मौसम - 3 दिन में 15.6 डिग्री बढ़ा तापमान, चढ़ रहा पारा, अब सताने लगी गर्मी
  • पूरे विदर्भ में एक से हालात
  • पिछले तीन दिन से तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है

Nagpur News. पिछले तीन दिन से तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। तापमान बढ़ने से गर्मी सताने लगी है। तेज धूप खिलने से दोपहर में शरीर को चटके महसूस हाे रहे हैं। दोपहर के समय रास्ते पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पूरे विदर्भ में एक से हालात

मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहने आैर तेज धूप खिलने से तापमान में इजाफा हो रहा है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 15.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिन तक तेज धूप खिलने व गर्मी सताने की संभावना है। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में तापमान बढ़ गया है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Created On :   7 April 2025 8:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story