उम्मीदवारी: कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड को उत्तर-मध्य मुंबई से दिया टिकट, सीट बंटवारे पर नाराज थी

कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड को उत्तर-मध्य मुंबई से दिया टिकट, सीट बंटवारे पर नाराज थी
  • उम्मीदवारों के चयन को लेकर बना था गतिरोध
  • गतिरोध थमता नजर आ रहा है
  • दक्षिण मध्य मुंबई से चुनाव लड़ने की इच्छुक थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाविकास आघाडी में मुंबई में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बना हुआ गतिरोध थमता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने मुंबई इकाई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड को उत्तर- मध्य मुंबई से अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, वह दक्षिण मध्य मुंबई से चुनाव लड़ने की इच्छुक थी।

वर्षा गायकवाड मुंबई में सीटों के बंटवारे को लेकर नाराज थी। उनका कहना था कि महाविकास आघाडी के तीनों दलों में मुंबई की सीटों का समान बंटवारा नहीं हुआ है। उनका यह भी कहना था कि पार्टी मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर-पश्चिम और मुंबई उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत होने के कारण पार्टी को ये सीटें मिलनी चाहिए थी।

गायकवाड जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहती थी उस पर ठाकरे ने अनिल देसाई को उम्मीदवारी दी थी। इसको लेकर गायकवाड ने दिल्ली में पार्टी हायकमांड से मिलकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। आखिरकार कांग्रेस ने दक्षिण मध्य मुंबई से चुनाव लड़ने की इच्छूक गायकवाड को उत्तर-मध्य मुंबई से टिकट दे दी है।

दूसरी तरफ महायुति में भाजपा ने उत्तर मध्य मुंबई की सीट पर अब तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन है।


Created On :   26 April 2024 11:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story