अटक रहे कार्य: पदाधिकारियों की हड़ताल को कर्मचारियों ने दिया समर्थन , ग्राम पंचायतों में लटक रहे ताले

पदाधिकारियों की हड़ताल को कर्मचारियों ने दिया समर्थन , ग्राम पंचायतों में लटक रहे ताले
  • गोंदिया जिले की 546 ग्राम पंचायतों का कामकाज ठप
  • ग्रामीणों के जरूरी कार्य अटकने से देखी जा रही नाराजगी
  • मांगों को लेकर उड़े अधिकारी - कर्मचारी

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। ग्राम पंचायत सरपंच संगठन की ओर से अपनी विविध मांगों को लेकर 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। सरपंच, उपसरपंच एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही इस हड़ताल में ग्राम पंचायतों के कर्मचारी भी सम्मिलित हुए हैं। जिसके चलते गोंदिया जिले की 546 ग्राम पंचायतों में पिछले चार दिनों से ताले लटक रहे है और आम नागरिकों के ग्राम पंचायत से संबंधित कामकाज ठप पड़े हुए है

पदाधिकारियों की हड़ताल को कर्मचारियों द्वारा भी समर्थन दिए जाने के कारण ग्राम पंचायत का रोजमर्रा का कामकाज थम गया है। इस संदर्भ में अखिल भारतीय सरपंच परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार बहेकार ने बताया कि संगठन के राज्य प्रतिनिधियों के साथ राज्य के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की चर्चा हुई है एवं उन्होंने सकारात्मक निर्णय लिए जाने का संकेत दिया है। लेकिन पहले से तय आंदोलन के अनुसार 28 अगस्त को मुंबई के आजाद मैदान पर राज्यव्यापी धरना आंदोलन एवं मोर्चा आयोजित किया गया है। जिसके लिए गांव-गांव में बैठकों का आयोजन किया जा रहा हैं। ताकि अधिक से अधिक ग्राम पंचायत पदाधिकारी एवं कर्मचारी मुंबई में आयोजित आंदोलन में शामिल हो सके।

फिलहाल जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कामकाज पूरी तरह ठप है और यदि शासन ने तत्काल मांगे पूरी नहीं की तो यह आंदोलन और तीव्र हो सकता है। संगठन की ओर से शासन को दो दिन का और समय दिया गया है। इस आंंदोलन में बड़ी संख्या में जिले के ग्राम पंचायत पदाधिकारी, कर्मचारी राज्यव्यापी हड़ताल के लिए मुंबई जाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Created On :   20 Aug 2024 8:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story