- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- अब रात 2 बजे की बजाए रात 10 बजे से...
Gondia News: अब रात 2 बजे की बजाए रात 10 बजे से सिंचाई के लिए शुरू की जाएगी बिजली

- जिले के किसानों के दबाव में महावितरण ने फिर बदला फैसला
- नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा
Gondia News गोरेगांव तहसील के तेढ़ा उपकेंद्र महावितरण के अधिकारियों ने किसानों को सिंचाई के लिए रात 2 बजे से विद्युत आपूर्ति करने के अफलातून फैसले के खिलाफ बुधवार, 2 अप्रैल को सैकड़ों किसानों में महावितरण कार्यालय पर दस्तक दी थी। आखिरकार, किसानों के दबाव में महावितरण ने फिर से अपना फैसला बदलकर अब रात 2 बजे के बजाए रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक अर्थात 10 घंटे कृषि पंपों को विद्युत आपूर्ति करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि, तहसील के तेढ़ा विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत पंपों को 12 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाती थी, लेकिन तकनीकी कारणों को लेकर 12 घंटे के बजाए 8 घंटे ही बिजली की आपूर्ति पिछले सप्ताह से की जा रही थी। यहां तक की महावितरण ने किसानों को विश्वास में न लेते हुए रात 2 बजे से विद्युत आपूर्ति करने का निर्णय लेकर खुद के ही लिए गए फैसले में फंस गई। महावितरण के इस निर्णय के खिलाफ आक्रोशित किसानों ने 2 अप्रैल को तेढ़ा उपकेंद्र पर दस्तक दी और निवेदन के माध्यम से मांग की गई कि 12 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रात 2 बजे का समय बंद करें। आखिरकार, किसानों के दबाव में महावितरण ने फिर से अपना फैसला बदलते हुए रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक अर्थात 10 घंटे विद्युत पंपों के लिए बिजली आपूर्ति करने का निर्णय लिया है।
समस्या हल करने का पूरा प्रयास : आमगांव के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिस कारण उपरोक्त समस्या निर्माण हुई और समय को बदला गया, लेकिन अब किसानों की समस्या को देखते हुए रात 10 बजे से बिजली आपूर्ति की जाएगी और आपूर्ति का समय 10 घंटे तक रखने का प्रयास किया जा रहा हंै। - आनंद जैन, कार्यकारी अभियंता, महावितरण गोंदिया
Created On :   4 April 2025 4:36 PM IST