- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- नक्सलग्रस्त क्षेत्र के 40...
Gondia News: नक्सलग्रस्त क्षेत्र के 40 किशोर-किशोरियों को भेजा महाराष्ट्र दर्शन पर

- चाैपहिया वाहन प्रशिक्षण का उद्घाटन
- जन कल्याण के लिए समय-समय पर विविध उपक्रम
Gondia News गोंदिया जिला पुलिस एवं प्रकल्प अधिकारी एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प कार्यालय देवरी के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी एवं नक्सलग्रस्त क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए समय-समय पर विविध कल्याणकारी नाविण्यपूर्ण उपक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसी के तहत पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे की संकल्पना एवं अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में गोंदिया जिले के नक्सलग्रस्त क्षेत्र के किशोरवयीन लड़के-लड़कियों को महाराष्ट्र राज्य की औद्योगिक, आर्थिक, ऐतिहासिक, सामाजिक, शैक्षणिक प्रगति की जानकारी मिले , इस दृष्टि से आपला महाराष्ट्र सुवर्ण जयंती योजना के अंतर्गत 40 लड़के-लड़कियों को महाराष्ट्र दर्शन के लिए भेजा गया। उनकी बस को पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसी के साथ गोंदिया पुलिस स्किल डेवलपमेंट सेंटर के अंतर्गत 30 बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर उपलब्ध हो सके इसके लिए मंगलवार को पुलिस मुख्यालय गोंदिया में चाैपहिया वाहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक भामरे के हाथों किया गया। इस कार्यक्रम में नक्सल सेल गोंदिया के पुलिस निरीक्षक प्रमोद भातनाते, पुलिस उपनिरीक्षक श्रीकांत हत्तीमारे उपस्थित थे।
Created On :   29 March 2025 5:08 PM IST