- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- गोंदिया में जांचे गए 860 नमूनों में...
Gondia News: गोंदिया में जांचे गए 860 नमूनों में से 21 जलस्रोतों का पानी पीने योग्य ही नहीं

- जल गुणवत्ता नियंत्रण विभाग की रिपोर्ट में खुलासा
- अनेक स्थानों पर जलसंकट की स्थिति
Gondia News पानी गुणवत्ता नियंत्रण की एक रिपोर्ट में पाया गया कि, गोंदिया जिले के 21 जलस्त्रोतों का पानी दूषित होकर पीने योग्य नहीं है। ऐसे में संबंधित ग्राम पंचायतों को दूषित जलस्त्रोतों के जल का शुध्दिकरण करने के निर्देश दिए गए है। इधर, ग्रीष्मकाल के शुरुआत में ही जिले के अनेक स्थानों पर जलसंकट की स्थिति निर्माण हुई है। ऐसे में जलस्त्रोतों का पानी दूषित पाया जाता है तो, ग्रामीणों के शुध्द पेयजल के लिए तरसना पड़ेगा। बता दें कि पानी गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों के जलस्त्रोतों के नमूने की जांच 1 फरवरी से अब तक की गई।
बताया गया कि, 881 नमूने जांच के लिए लिए गए थे, जिनमें से 860 नमूनों की जांच हो चुकी हंै। जांच नमूने में रिपोर्ट सामने आई की 860 नमूनों में से 21 जलस्त्रोतों का पानी दूषित होकर पीने योग्य नहीं है। जिस पर विभाग ने संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया कि, ऐसे जलस्त्रोंतो का शुध्दिकरण कर पानी को पीने योग्य किया जाए। अब सवाल यह निर्माण हो रहा है कि, ग्रीष्मकाल के दौरान जलस्त्रोतों का पानी दूषित पाया जाता है, तो ग्रामीणों को शुध्द पेयजल के लिए तरसना पड़ेगा।
सबसे दूषित पानी सालेकसा तहसील का : पानी गुणवत्ता विभाग की ओर से नमूने जांच के लिए 881 नमूने एकत्रित किए थे, जिनमें से 860 नमूनों की जांच की गई। सबसे अधिक सालेकसा तहसील में दूषित पानी के नमूने पाए गए है। बताया गया कि, सालेकसा तहसील के 84 नमूने एकत्रित किए गए थे, जिनमें से 69 नमूनों की जांच की गई तो 15 जलस्त्रोतों का पानी दूषित पाया गया। इस प्रकार आमगांव तहसील के 56 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 4 जलस्त्रोत, सडक-अर्जुनी तहसील के 206 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 2 जलस्त्रोतों का पानी पीने योग्य नहीं होने की बात रिपोर्ट में सामने आई है।
Created On :   21 March 2025 4:30 PM IST