- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- 65 करोड़ रुपए खर्च कर बने हाईवे पर...
Gondia News: 65 करोड़ रुपए खर्च कर बने हाईवे पर पड़ी दरारें , दुर्घटना का बढ़ा खतरा

- गोरेगांव-गोंदिया राष्ट्रीय महामार्ग पर मुसाफिरों का जोखिमभरा सफर
- जगह-जगह दरार होने से वाहनों के पहिए फंस रहे
Gondia News गोरेगांव-गोंदिया नेशनल हाईवे क्रंमाक 753 पर दरारें पड़ जाने से सफर करना किसी खतरे से कम नहीं है। इस हाईवे पर लगभग 65 करोड़ रुपए की निधि खर्च हो चुकी है। बता दे कि, गोरेगांव तहसील के घोटी ग्राम की सीमा से लेकर कारंजा तक लगभग 14 किलो मीटर अंतर का नेशनल हाईवे क्रमांक 753 का निर्माण किया गया है, जिसका मेंटेनेंस का काम शुरू है।
वर्ष 2018-19 में निर्माणकार्य को शुरुआत की गई थी, 2023 में इस मार्ग को पूरा किया गया था। जिसका मेंटेनेंस अभी शुरू ही है कि कारंजा से ढिमरटोली-तुमखेडा नेशनल हाइवे तक दरारें पड़ गई है। जगह-जगह दरारें होने से दोपिहया वाहनों के चक्के दरारों में धंस रहे हैं, चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। दरारें बड़ी होने से इन दरारों से बचने के चक्कर में भी वाहन चालक एक-दूसरे के वाहनों से टकराने का खतरा इस समय बना रहता है।
दरारें भरने के दिए आदेश : तकनीकी कारणों के लेकर हाईवे पर दरारें पड़ीं हैं। संबंधित हाइवे निर्माण ठेकेदार को दरारें भरने के आदेश दिए गए हैं। इसके पूर्व भी दरारें भरीं गई , लेकिन होली उत्सव पर मजदूर अपने गांव चले जाने से काम प्रभावित हुआ है। - दीपक चव्हाण, उपविभागीय अभियंता, एनएच-753
Created On :   27 March 2025 4:10 PM IST