कार्रवाई: गोंडवाना यूनिवर्सिटी में 1.46 करोड़ की धांधली, चार लिपिक को किया गिरफ्तार

गोंडवाना यूनिवर्सिटी में 1.46 करोड़ की धांधली, चार लिपिक को किया गिरफ्तार
  • शिक्षा क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • सभी आरोपियों को 10 जून तक पुलिस हिरासत
  • शिकायत पर पुलिस ने की जांच

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली । आदिवासी बहुल गड़चिरोली और चंद्रपुर जिले के लिए पृथक रूप से आरंभ किया गया गड़चिरोली का गोंडवाना विश्व विद्यालय आए दिन किसी न किसी कारणों से विवादों में घिरा रहता है। अब यह यूनिवर्सिटी 1.46 करोड़ रुपए की हेराफेरी से एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा गड़चिरोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करते ही पुलिस ने मामले की जांच करते हुए विवि के 4 लिपिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्रकुमार उसेंडी (37), अमित जांभुले (38), अमोल रंगारी (36) और प्रिया पगाडे का समावेश होकर स्थानीय न्यायालय ने सभी आरोपियों को आगामी 10 जून तक पुलिस की हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।

इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, गोंडवाना विश्व विद्यालय में सभी विभागों के पृथक कक्ष होकर अस्थापना विभाग के लिए भी पृथक कक्ष निर्माण किया गया है। अस्थापना विभाग के माध्यम से यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाते हंै। वित्तीय व्यवहार के साथ पत्राचार के कार्य यहां से किए जाते हंै। इस कार्य के लिए विवि प्रबंधन ने लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नियुक्त किया है। लेकिन इसी कक्ष में तकरीबन 1 करोड़ 46 लाख रुपए की अनियमितता होने का विवि प्रबंधन के ध्यान में आया।

इस बात की जानकारी मिलते ही विवि ने अपने स्तर पर जांच शुरू की जिसमें उक्त चारों लिपिक दोषी पाए गए। इसके बाद बुधवार, 5 जून को विवि प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत गड़चिरोली पुलिस में दर्ज करायी। शिकायत के मिलते ही पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409, 120 ब के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बुधवार देर शाम को सभी आरोपियों को गड़चिरोली कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने सभी आरोपियों को आगामी 10 जून तक पुलिस की हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। करोड़ों रुपए की निधि में हेराफेरी का यह मामला उजागर होते ही अब शिक्षा जगत में खलबली मच गयी है।


Created On :   7 Jun 2024 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story