- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गडचिरोली जिले में जंगली हाथियों का...
Gadchiroli News: गडचिरोली जिले में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा

- सूर्यडोंगरी, आकापुर और इंजेवारी खेत परिसर में उपद्रव
- फिर तहस-नहस कर दी मक्के की फसल
Gadchiroli News ओड़िसा राज्य से गड़चिरोली जिले में दाखिल हुए जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों द्वारा हर आये दिन किसानों की फसल को तहस-नहस किया जा रहा है।
रविवार की रात हाथियों ने तहसील के सूर्यडोंगरी, आकापुर और इंजेवारी निवासी किसानों के खेत में पहुंचकर मके की फसल को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। जिससे संबंधित किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। इस बीच पूर्व सांसद अशोक नेते ने नुकसानग्रस्त किसानों के खेत में पहुंचकर नुकसान का निरीक्षण और संबंधितों को तत्काल वित्तीय मदद देने की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीने से जंगली हाथियों का झुंड आरमोरी तहसील के विभिन्न गांव परिसर में विचरण कर रहा है।
वर्तमान में रबी सत्र के दौरान किसानों ने अपने खेत में मके की फसल के साथ ग्रीष्मकालीन धान की फसल लगाई है। इसी फसल को हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। रविवार की रात झुंड के हाथियों ने सूर्यडोंगरी, आकापुर और इंजेवारी गांव से सटे खेतों में प्रवेश किया और मके की फसल को अपने पैरों तले रौंद दिया। जिससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में संबंधित किसानों को युध्दस्तर पर वित्तीय मदद देने की मांग पूर्व सांसद नेते ने की है।
Created On :   8 April 2025 4:40 PM IST