अधिकारी की भूमिका से नाराजगी: महिला को किया प्रताड़ित, निलंबित तहसील कृषि अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करें

महिला को किया प्रताड़ित, निलंबित तहसील कृषि अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करें
  • पूर्व जिप अध्यक्ष संध्या गुरुनले ने की मांग
  • महिला कर्मचारी का यौन उत्पीड़न कर किया परेशान
  • जिप कृषि अधिकारी कर रहे बचाव

डिजिटल डेस्क, मूल (चंद्रपुर)। महिला उत्पीड़न के आरोप में निलंबित तहसील कृषि अधिकारी प्रशांत कसराले को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने की मांग भारतीय जनता पार्टी की जिला महासचिव और पूर्व जिप अध्यक्ष संध्याताई गुरनुले ने की है। यहां के विश्राम गृह में आयोजित पत्र-परिषद में उन्होंने 14 अगस्त को राज्य सरकार द्वारा किए निलंबन के आदेश का स्वागत किया। इस समय उन्होंने पीड़ित महिला को पूर्ण न्याय दिलाने के लिए अधिकारी के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है।

20 अगस्त को उन्होंने संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि कसराले ने महिला कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करके परेशान किया। पीड़ित महिला ने मूल पुलिस थाने मे,वरिष्ठ अधिकारियों से, महिला शिकायत निवारण समिति से एवं मुझे लिखित शिकायत दी थी।साथ ही पीड़ित महिला को न्याय दिलाने हेतु जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार और कृषि मंत्री धनंजय मुंडे को भी इस शिकायत से अवगत कराया। बहरहाल,मंत्रालय मे भी यह मुद्दा उठाया गया। नतीजतन,जांच अधिकारियों द्वारा शिकायत की सच्चाई की पुष्टि करने उपरांत राज्य सरकार के कृषि मंत्रालय,पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग ने कसराले के खिलाफ महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन और अपील),1979 के नियम 4(1)(सी) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। इस अवसर पर, भाजपा की जिला महिला आघाड़ी की अध्यक्ष वंदना शेंडे, बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन भालेराव, भाजपा के पदाधिकारी अमोल चुदरी,लोकनाथ नर्मलवार,प्रशांत बोबाटे, साहिल येनगंटीवार, प्रशांत कोहले, प्रशांत बांबोले उपस्थित थे।

जिला कृषि अधिकारी की भूमिका संदिग्ध : पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न के मामले मे हम तीन बार जिला कृषि अधिकारी तोटावार से मिले। तीनों बार उनकी भूमिका संदिग्ध रही है।उन्होंने हर बार कसराले को बचाने की कोशिश की। इसलिए प्रशासन ने जिला कृषि अधिकारी की सख्ती से जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।


Created On :   22 Aug 2024 8:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story