- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- पोंभुर्णा में ओलावृष्टि मक्का और...
Chandrapur News: पोंभुर्णा में ओलावृष्टि मक्का और मिर्ची की फसलों का नुकसान

- अनेक मकान भी हुए क्षतिग्रस्त
- पिछले दो दिन पूर्व हल्की बारिश हुई
Chandrapur News अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। तापमान भी 42 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। इस बीच, मंगलवार की शाम पोंभुर्णा तहसील में बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण तहसील के कई गांवों में फसलों काे नुकसान हुआ है, जिसमें मक्का और मिर्ची की फसल शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ घर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा जिले के कई स्थानों पर बारिश होने की जानकारी मिली है। मंगलवार, 15 अप्रैल की शाम को पोंभुर्णा तहसील में बेमौसम बारिश शुरू हो गई।
बारिश के साथ-साथ बड़े पैमाने पर ओले भी गिरे। तहसील के चेक बल्लारपुर, आष्टा, सोनापुर, चेक नवेगांव, नवेगांव मोरे, चेक ठाणेवासना, दिघोरी, पिपरी देशपांडे इन गांवों में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण फसलों का नुकसान हुआ। इसमें मक्का और मिर्च की फसलें शामिल हैं। इस क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां कुछ घर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रशासन से तत्काल पंचनामा कर नुकसानग्रस्त लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग किसानों ने की है।
आरमोरी में झमाझम बारिश से धान की फसल बर्बाद : आरमोरी (गड़चिरोली)| गड़चिरोली जिले में बदरीला मौसम होने के साथ ही पिछले दो दिन पूर्व हल्की बारिश हुई। इसके बाद आरमोरी तहसील के वैरागड़ परिसर में बुधवार, 16 अप्रैल को जमकर बारिश हुई। आरमोरी तहसील में ग्रीष्मकाल में मक्का और धान की फसलों का उत्पादन लिया जाता है। इस समय मक्का और धान की फसले पकने की कगार पर है। इसी बीच जमकर बारिश और तेज तूफान की वजह से मक्का और धान की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैै। नुकसानग्रस्त क्षेत्र का पंचनामा कर सरकार नुकसान भरपाई तत्काल अदा करें, ऐसी मांग परिसर के किसानों ने की है।
Created On :   17 April 2025 3:59 PM IST