- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने ले...
Chandrapur News: भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने ले रही धर्म का सहारा

- मीट द प्रेस में विरोधी दल के नेता वडेट्टीवार ने सरकार पर लगायी आरोपों की झड़ी
- बोले-भविष्य में भारत में भी तालिबान और पाकिस्तान जैसी स्थिति होगी
Chandrapur News विधानसभा में विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए धर्म का सहारा ले रही है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो धर्म के आधार पर राजनीति करती है जो धर्म के आधार पर कानून बनाती है, जबकि कांग्रेस ने कभी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया। भाजपा अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए धार्मिक मुद्दे उठा रही है। वहीं भाजपा धर्म के आधार पर आजादी से पहले की गुलामी की स्थिति को फिर से पैदा कर देगी।
ऐसी आशंका विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मीट द प्रेस में जताई। राज्य सरकार की ओर से महिला किसान सम्मान योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं को 500 रुपए देने का निर्णय लिया है। क्या लाडली बहन योजना लागू करते समय सरकार अपना होश खो बैठी थी क्या? ऐसा आरोप भी वडेट्टीवार ने लगाया। वडेट्टीवार ने कहा कि वर्ष 2024 में मराठा ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय के कई लोग नाराज हैं। इसलिए मराठा समुदाय को एकजुट करने में विफल रहे और इसका परिणाम चुनावों में देखने को मिला।
2019-24 इन पांच वर्षों में जनसंख्या 22 से 25 हजार तक बढ़ जाती। लेकिन यह चिंता का विषय है कि चुनाव के दौरान सिर्फ 5 महीनों में 188 निर्वाचन क्षेत्रों में जनसंख्या 22 से 30 हजार कैसे बढ़ गई। इस चुनाव में सत्ता का प्रभावी ढंग से उपयोग किया गया। 2008 में जब वे राज्य मंत्री थे, तब गोसेखुर्द को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया और इसके विकास के लिए 4,990 करोड़ रुपए मंजूर कर विकास कार्य कराया गया। जिससे ब्रह्मपुरी में 2 लाख 52 हजार हेक्टेयर कृषि सिंचाई के दायरे में आ गई है। उन्होंने राज्य सरकार के रुख पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सरकार जनता के हित में नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बीच किसी न किसी मुद्दे पर मतभेद है।
तीनों के बीच श्रेय विवाद के कारण राज्य दिवालियापन की ओर बढ़ रहा है। राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। विकास के मुद्दे पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच गहरी खाई उभर रही है। सरकार ग्रामीण विकास की उपेक्षा कर रही है। सत्ताधारी पार्टी किसी भी विकास कार्य में अपना हिस्सा वसूलती है। किसान वर्ग फसल बीमा और कर्ज माफी से वंचित है। इसलिए, किसानों की आत्महत्या की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकारें आरएसएस की विचारधारा का अनुसरण कर रही हैं। सरकार हर क्षेत्र का निजीकरण करके आरक्षण समाप्त कर रही है। जिसके कारण भविष्य में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। शिक्षा नीतियों में कई बदलाव किए जा रहे हैं। कई परीक्षाओं में विकास के बजाय धार्मिक विषयों पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इससे पता चलता है कि सरकार विकास से ज्यादा धर्म को महत्व दे रही है। वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि मौजूदा हालात में बहुजन समाज आजाद भारत का गुलाम बनता जा रहा है।
---
Created On :   16 April 2025 4:11 PM IST