- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- नाबालिग से दुराचार की घटना से भड़की...
Chandrapur News: नाबालिग से दुराचार की घटना से भड़की भीड़ ने किया पथराव, 20 से अधिक नामजद
- आरोपियों की जेल रवानगी
- पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
Chandrapur News दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद सैकड़ों नागरिकों की भीड़ पुलिस थाने पहुंच गई। भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर पथराव किया, जिससे स्टेशन डायरी के बगल में लगी खिड़की का शीशा टूट गया। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो फोटो के अनुसार पुलिस ने 20 से अधिक अन्य लोगों पर बुधवार 16 अप्रैल को नागरिकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर चिमूर पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसी रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की थी, किंतु सैकड़ों लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए पुलिस थाना पर पथराव किया। नारेबाजी करते हुए आरोपियों को हमारे हवाले करने की मांग करते हुए फांसी दें ऐसे नारे लगाए जिसके बाद पुलिस थाना पर पथराव किया जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी हजारे व होमगार्ड बारापात्रे घायल हो गए थे। पथराव करने वाली भीड़ में शामिल 20 लोगों और अन्य नागरिकों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 189(2), 189(5), 191(2), 191(3), 195(1), 195(2), 190, 192, 132, 121(1), 329(4), 130 और 3 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और फोटो के आधार पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ और मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी। इस मामले की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी राकेश जाधव को सौंपी गई। आरोपियों को वरोरा न्यायालय ने बुधवार एक दिन का पीसीआर दिया था। पीसीआर खत्म होने पर अारोपी रसीद शेख व नसीर शेख को वरोरा न्यायालय में फिर से पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
Created On :   17 April 2025 4:16 PM IST