Bhandara News: भंडारा जिले में 10 लाख 75 हजार 928 पशुओं को लगाया टीका

भंडारा जिले में 10 लाख 75 हजार 928 पशुओं को लगाया टीका
  • बीमारियों से बचाने पशुसंवर्धन विभाग ने चलाया अभियान
  • कर्मचारियों की कमी के बावजूद जुटा विभाग

Bhandara News पालतू पशुओं को संसर्गजन्य बीमारियों से बचाव के लिए पशुसंवर्धन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर जिले में पशुओं को टीकाकरण किया। इस अभियान दौरान पशुसंवर्धन विभाग ने 10 लाख 75 हजार 928 जानवरों को रोग प्रतिबंधकात्मक टीका लगाया। कम कर्मचारियों के बीच विभाग ने यह काम किया है।

जिले में बड़ी संख्या पशुपालक खेती के साथ पशुपालन करते हंै। लेकिन कई बार पशु जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। बारिश के दिनों में जानवरों को घटसर्प, एकटांग्या, चौखुरा, बकरियों को पीपीआर, भेड़ को देवी आदि बीमारियां होती हंै। ऐसे में कई बार पशुओं की मृत्यु भी हो जाती है। इन सभी बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए शासन द्वारा पशुसंवर्धन विभाग को दवा व टीके की आपुर्ती की जाती है। जिसके पश्चात पशुधन विकास अधिकारी गांव में जाकर जानवरों को टीका लगाते हैं।

इस वर्ष 10 लाख 75 हजार 928 पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए गए। इसमें एंटी रेबीज वैक्सीन, घटसर्प, एकटांग्या, चौखुरा, आंत्रविका, पीपीआर व देवी रोग प्रतिबंधात्मक टीका लगाया गया। वर्ष 2019 के पशुगणना के अनुसार भंडारा जिले में 3,43,287 पशु हैं। इनसमें 25 हजार 235 देशी गाय, 59 हजार 937 संकरित गाय, 51 हजार 374 भैस तथा एक लाख 36 हजार 243 प्रजनन क्षम गाय तथा भैसों का समावेश हैं। जिप एवं राज्य शासन के पशुवैद्यकीय विभाग द्वारा जानवरों का ध्यान रखा जाता है। जिला परिषद अंतर्गत भंडारा जिले में श्रेणी एक के 20 अस्पताल तथा श्रेणी तीन के 31 ऐसे कुल 53 अस्पताल हंै। इसी तरह से पशुसंवर्धन विभाग के अंतर्गत श्रेणी एक के 17, श्रेणी 2 के 15 ऐसे कुल 32 अस्पताल हंै। जिले में 870 गांवों का समावेश हैं। इन अस्पतालों के माध्यम से सरकार की विविध योजनाओं पर अमल किया जाता है।

Created On :   12 Feb 2025 11:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story