- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- एक्सापायरी डेट पर नई तारीख का...
Bhandara News: एक्सापायरी डेट पर नई तारीख का स्टीकर लगाकर बेची जा रही आइसक्रीम

- एक पर एक दे रहे फ्री
- मामला तुमसर के रिलायन्स मार्ट का
Bhandara News एक्सपायर हो चुकी आइसक्रीम के पैकेट पर नया स्ट्रीकर लगाकर बिक्री करने का चौकाने वाला मामला तुमसर में सामने आया। यह मामला तुमसर के रिलायन्स मार्ट में सोमवार 7 अप्रैल की शाम को सामने आया। दिनशाज कंपनी की आइसक्रीम पर एक पर एक फ्री का स्टिकर लगाकर एक्सपायरी आइसक्रीम बेची जा रही थी। ग्रीष्मकाल शुरू हो चुका है। ऐसे में नागरिकों द्वारा आइसक्रीम का लुप्त उठाया जाता है। आइसक्रीम स्टॉल, दुकान लगाएं जाते है। इस दौरान अलग अलग कंपनी की आइसक्रीम बेची जाती है।
आइसक्रीम पर निर्मित तथा एक्सपायर होने की तारीख लिखना अनिवार्य है। तुमसर का अभिषेक भुरे यह युवक शहर के रिलायन्स स्मार्ट मॉल में आइसक्रीम खरीदी करने के लिए गया। उसे एक्सापयरी हो चुकी आइसक्रीम देने का प्रयास मॉल के कर्मचारी ने किया। अभिषेक ने दिनशाज कंपनी की आरेंज फ्लेवर आइसक्रीम मांगी थी। आइसक्रीम के बॉक्स पर दो स्टिकर लगाए गए थे। यह स्टिकर हटाते ही मैन्युफैक्चरिंग तारीख स्टिकर से छुपाकर बिक्री करने का मामला सामने आया। एक्सपायरी तारीख पर नया स्टिकर कालबाह्य हो चुका माल बेचा जा रहा है। इससे अभी आइसक्रीम खाते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
शिकायत करने पर मानी गलती : 7 अप्रैल को रिलायन्स मार्ट में फैमिली के लिए आइसक्रीम लेने के लिए गया था। तब आइस्क्रीम का एक्सपायरी डेट वाला स्टिकर निकाला गया था। उसके ऊपर एक स्टिकर लगाया गया था। इसे लेकर शिकायत की। तब गलती से एक्सपायर हुई आइसक्रीम बेचे जाने की जानकारी दी गई। -अभिषेक भुरे, ग्राहक, तुमसर
ग्राहक से माफी मांगी : एक्सपायरी तारीख की आइसक्रीम गलती से स्टॉल में रखी गई थी। इसके लिए ग्राहक से माफी भी मांगी। कर्मचारियों को एक्सपायर माल बाहर निकालने का आदेश दिया। -नरेंद्र सहारे, स्टाफ सहयोगी, तुमसर
Created On : 9 April 2025 6:48 AM