- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- लोडशेडिंग सुखा रही फसलें, अन्नदाता...
Bhandara News: लोडशेडिंग सुखा रही फसलें, अन्नदाता के सामने खड़ी कर दीं मुश्किलें

- कम वोल्टेज होने से पंप जल रहे
- केवल आठ घंटे बिजली मिल रही
- वह भी रात में और नियमित भी नहीं
Bhandara News जिले में हजारों किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान और मक्के की फसलें लगाई हैं। जलसंग्रहण क्षेत्र होने के बाद भी किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक बिजली नहीं मिलने से धान की फसल सूखने की कगार पर है। कृषिपंपों के लिए केवल आठ घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन समय का नियोजन नहीं होने से फसलों को पानी देना संभव नहीं हो पाता।
बता दें कि जिले में ग्रीष्मकाल में मुख्य रूप से धान की फसलें लगाई जाती हंै। इस दौरान पानी की समस्या के चलते कुछ वर्षों में मक्के की फसल की ओर किसानों को झुकाव बढ़ रहा है। बिजली के अभाव में फसल सिंचित नहीं कर पाते। कृषिपंप चलाने के लिए बिजली आवश्यक है। लेकिन दिन में तीन घंटे तथा रात के समय चार घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है। रात के समय बिजली में प्रेशर नहीं रहने से कृषि पंप जल रहे हैं। गर्मी बढ़ने से फसलों को नियमित सिंचाई की आवश्यकता है। अनेक किसान फसलों को पानी देने के लिए किसानों पर निर्भर है। अनियमित एवं अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के चलते फसले खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। वर्तमान स्थिति में बिजली समय पर व पर्याप्त नहीं मिलने से किसानों का नुकसान हो रहा है।
जिले में कृषिपंप की बिजली आपुर्ती में अनिश्चितता है। इससे डीपी से बार बार बिजली आपूर्ति होती है। बिजली चालू बंद होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिजली आपूर्ति के अभाव में किसानों की समस्या बढ़ गई है। कम प्रेशर से कृषि पंप शुरू नहीं होते। फसल सूख रही है। सैकड़ों हेक्टेयर फसल सूखने की कगार पर है। अब तक कई ग्रामों में किसानों ने आंदोलन कर ज्ञापन दिए है। बिजली आपूर्ति नियमित नहीं होने पर किसानों का रोष व्यक्त हो सकता है। कुएं का पानी में पानी होने के बाद भी सिंचाई के लिए बिजली नहीं होने से किसानों की मेहनत विफल हो रही है। फसलों को पानी नहीं मिला तो ग्रीष्मकाल की फसल समय के साथ खराब हो जाएगी।
नियमित बिजली आपूर्ति के लिए प्रयास शुरू हैं : किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति हो इसके लिए महावितरण विभाग ध्यान दे रहा है। ग्रीष्मकाल में बिजली की मांग अधिक रहती है। किसानों को समय पर बिजली आपूर्ति हो सके इस लिए प्रयास शुरू है। बिजली का प्रेशर बढ़ाने के लिए ट्रान्सफार्मर की नियमित देखभाल की जाती है। - राजेंद्र गिरी, अधीक्षक अभियंता, महावितरण
Created On :   9 April 2025 11:52 AM IST