Amravati News: सिटी ई-गवर्नेंस सर्वे में अमरावती राज्य में 6वें स्थान पर

सिटी ई-गवर्नेंस सर्वे में अमरावती राज्य में 6वें स्थान पर
  • मुंबई, कल्याण, सोलापुर, नागपुर को पछाड़कर पाया स्थान
  • पॉलिसी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने घोषित किये नतीजे

Amravati News सिटी ई-गवर्नेंस सर्वे में अमरावती महानगर पालिका को राज्य में 6वां स्थान मिला है। भारत सरकार और राज्य सरकार की ई-गवर्नेंस नीति यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट का अध्ययन कर ई-गवर्नेंस सिटी के मानक तय किये जाते है। जिसमें अमरावती मनपा ने राज्य की 29 मनपा में 6वां स्थान पाया है। इस बार नई मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, ठाणे, नासिक, सोलापुर, वसई-विरार, पनवेल और नागपुर महानगर पालिका को पछाड़कर अमरावती मनपा राज्य की संबंधित सभी मनपाओं में आगे हैं।

पॉलिसी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन नेराज्य की सभी महानगर पालिका की ई-गवर्नेंस स्थिति का जायजा लेकर परिणाम घोषित किये। इसके लिए निगमायुक्त सचिन कलंत्रे ने मनपा के सिस्टम मैनेजर अमित डेंगरे और उनकी टीम की सराहना की और अभिनंदन किया।

शहर वासियों को इसी तरह की अत्यावश्यक जलद सेवा-सुविधा देने का मानस भी मनपा ने व्यक्त किया। सिटी ई-गवर्नेंस में अमरावती मनपा की प्रगति, खामियां आदि की जानकारी भी मनपा के वेबसाइट पर साझा की गई है। नागरिक मनपा की ई-सुविधा पोर्टल का लाभ लेकर शिकायतें तथा सभी प्रकार के आवेदन करें। यह आह्वान निगमायुक्त कलंत्रे ने किया है।

Created On :   8 Feb 2025 3:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story