Amravati News: शिव जयंती समिति का अध्यक्ष नहीं बनाया तो युवक की ले ली जान

शिव जयंती समिति का अध्यक्ष नहीं बनाया तो युवक की ले ली जान
  • वारदात के बाद उपजा तनाव
  • तीन आरोपी गिरफ्तार

Amravati News दो माह पहले 19 फरवरी को हुई शिव जयंती का अध्यक्ष नहीं बनाए जाने के विवाद में रविनगर परिसर स्थित इंद्रपुरी विद्यालय के पास रात 1.40 बजे के करीब उसी परिसर में रहनेवाले युवक की तीनों आरोपियों ने चाकू से घोंप कर निर्मम हत्या की। इस हत्याकांड के बाद रविनगर परिसर में सुबह से ही तनाव की स्थिति निर्माण हुई।

मृतकों के समर्थक व मित्रों ने परिसर की दुकानें बंद की। इस मामले में आयुक्तालय पुलिस के क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृत युवक का नाम तीर्थ गजानन वानखडे (25) बताया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियाें में सूरज वसंतराव बघेकर (36, अंबा विहार), चेतन विनोद पिंजरकर (36, पटवीपुरा) व रोशन पिंजरकर (40, पटवीपुरा) का समावेश है। सुबह पुलिस ने तीनों को हथियारों के साथ खंडेलवाल नगर परिसर से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार रवि नगर परिसर में 19 फरवरी को शिव जयंती मनाई गई। शिव जयंती आयोजन समिति का अध्यक्ष चेतन पिंजरकर बनना चाहता था। लेकिन परिसर के युवकों ने समिति का अध्यक्ष तीर्थ वानखडे को बनाया। इस कारण पिंजरकर बंधु तीर्थ का गुस्सा करते थे। बताया जाता है कि शिव जयंती के दिन भी चेतन पिंजरकर का किसी बात को लेकर तीर्थ के साथ विवाद हुआ था।

लेकिन मामले को वहीं खत्म किया गया। लेकिन उस विवाद की खुन्नस मन में लेकर आरोपियों ने सोमवार रात 1.40 बजे तीर्थ को मौत के घाट उतारा। शहर पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्‌डी, उपायुक्त गणेश शिंदे, सहायक पुलिस आयुक्त जयदत्त भवर, राजापेठ के थानेदार पुनीत कुलट के मार्गदर्शन में क्रिमीनल इंटेलिजंस यूनिट के प्रभारी महेंद्र इंगले, कर्मचारी विनय मोहोड, सुनील लासुरकर, जहीर शेख, अतुल संभे, राहूल ढेंगेकर, विनोद काटकर आदि ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तीर्थ को फोन पर बुलाया चौक पर : रात करीब 1.40 बजे के दौरान तीर्थ वानखडे को आरोपी चेतन पिंजरकर ने फोन कर इंद्रपुरी शाला के पास बात करने के लिए बुलाया था। तीर्थ का घर और घटनास्थल के बीच का फासला काफी कम है। इस कारण वह पैदल ही वहां तक पहुंचा। वहां आरोपियों के साथ उसका विवाद हुआ। पहले हाथापाई हुई और चेतन पिंजरकर, रोशन पिंजरकर और सूरज बघेकर ने उस पर चाकू से वार किए। तीर्थ के जांग पर चाकू गहरा घाव लगने से वहां की नस कट गई और ज्यादा खून बहने से वह खून से सनी हालत में वहीं गिर पडा। उसी बीच तीर्थ का चचेरा भाई चेतन वानखडे को झगडे की आवाज आई। उसने घटनास्थल पर जाकर देखा तो तीर्थ वहां खून से सनी हालत में पडा था। उसने आसपास के लोगों को आवाज दी। वानखडे परिवार और परिसरवासियों ने तीर्थ को रेडियंट में दाखिल किया गया। वहां सुबह 8 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

आरोपी के घर पर भी हमला : रवि नगर परिसर में तीर्थ वानखडे की अच्छी पहचान है और वह मिलनसार स्वभाव का रहने से उसके समर्थकों की संख्या भी परिसर में काफी ज्यादा है। देर रात 1.40 बजे हमले में तीर्थ वानखडे की मौत हो जाने की खबर रविनगर परिसर में फैलते ही संतप्त भीड़ ने आरोपी पिंजरकर बंधुओं के घर पर हमला किया। उसके दोपहिया की सीट जलाई और कुछ साहित्य फेंक दिए। उसी समय पुलिस वहां पहुंची। उसके बाद संतप्त भीड़ ने रविनगर परिसर की दुकानें बंद करने का भी प्रयास किया। जिसे देखते हुए रविनगर परिसर में पुलिस का बंदोबस्त बढाया गया।

तीनों आरोपी पुलिस की रिकार्ड पर : जानकारी के अनुसार तीर्थ वानखडे के हत्या में शामिल चेतन पिंजरकर पर 324 के तीन मामले दर्ज है। सूरज बघेकर पर 324 और 307 जैसे मामले दर्ज है और राेशन पिंजरकर पर भी 324 के मामले दर्ज है। इस तरह तीनों का पुलिस में अपराध रहने की जानकारी राजापेठ पुलिस ने दी।

2025 का दसवां हत्याकांड : वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर तो तीन माह में शहर पुलिस आयुक्तालय के तहत घटित तीर्थ वानखडे की हत्या का यह दसवां केस राजापेठ थाने में दर्ज हुआ है। 2025 में हत्या की पहली घटना भी राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र के एमआईडीसी परिसर में घटित हुई थी। हालही में वलगांव में घटित हत्या की नववीं घटना थी और सोमवार रात रवि नगर में तीर्थ वानखडे की हत्या यह शहर पुलिस आयुक्तालय में घटित हत्या का दसवां मामला है।


Created On :   16 April 2025 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story