Amravati News: संघर्ष की जीत: प्रकल्पों में जाने वाली भूमि के मिलेंगे 832 करोड़

संघर्ष की जीत: प्रकल्पों में जाने वाली भूमि के मिलेंगे 832 करोड़
  • किसानों को 10 साल बाद मिलेगा मुआवजा
  • विदर्भ बलिराजा प्रकल्पग्रस्त संगठन के आंदोलनों को अंतत: सफलता मिली

Amravati News विदर्भ के विविध प्रकल्पग्रस्त किसानों से कम मूल्य पर खरीदी जमीन का वास्तविक मुआवजा पाने 10 वर्ष से संघर्ष कर रहे विदर्भ बलिराजा प्रकल्पग्रस्त संगठन के आंदोलनों को अंतत: सफलता मिली। राज्य सरकार की हाल ही में हुई 85वीं बैठक में विदर्भ में प्रत्यक्ष खरीदी से जमीन अधिग्रहण प्रभावित किसानों को 832 करोड़ रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि मंजूर की है।

संगठन के मुखिया मनोज चव्हाण ने बताया, विदर्भ के हजारों परियोजना प्रभावित लोगों को जिस स्वर्णिम क्षण का बेसब्री से इंतजार था, वह अब आ गया है। 10 अप्रैल को श्री संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 832 करोड़ रुपये के अनुदान का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पालकमंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले, गिरीश महाजन, विधायक आकाश फुंडकर, संजय राठौड़, अशोक उइके, इंद्रनील नाईक, हजारों प्रकल्पग्रस्त किसान स्वर्णिम क्षणों के साक्षी बनेंगे।

तत्कालीन सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहित की थी, जब 1894 का भूमि अधिग्रहण अधिनियम लागू था। इसके कारण किसान न्यायालय भी नहीं जा सके। इसलिए परियोजना पीड़ितों के सामने भविष्य का बड़ा सवाल खड़ा हो गया। इस पूरे आंदोलन में विधायक प्रताप अडसड़ ने किसानों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया। अब राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अनुग्रह अनुदान राशि मंजूर कर दी है।

Created On :   10 April 2025 12:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story