Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 Feb 2025 3:46 PM IST
कुहनेमैन की एक्शन रिपोर्ट पर स्मिथ का बयान
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि वह स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन के श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान संदिग्ध एक्शन के लिए रिपोर्ट किए जाने के बारे में जानकर "हैरान" हैं। कार्यवाहक कप्तान ने टीम के साथी को सभी टेस्ट पास करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि यह साबित हो सके कि उनका गेंदबाजी एक्शन वैध है और वे बेदाग निकले।
- 15 Feb 2025 3:30 PM IST
उत्तर प्रदेश रेरा ने रियल एस्टेट एजेंट्स को परियोजनाओं से हटाया
उत्तर प्रदेश रेरा ने 2,707 रियल एस्टेट एजेंट्स का रजिस्ट्रेशन लैप्स होने के बाद उन्हें संबंधित परियोजनाओं के एजेंट सेक्शन से हटा दिया है। अब इन एजेंट्स को रेरा में पंजीकृत परियोजनाओं में क्रय-विक्रय की अनुमति नहीं होगी। उत्तर प्रदेश रेरा रियल एस्टेट एजेंट्स के लिए प्रशिक्षण और प्रमाणीकरण कार्यक्रम चला रहा है, जो पहले से पंजीकृत एजेंट्स और नए पंजीकरण के इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए अनिवार्य है।
- 15 Feb 2025 3:23 PM IST
पुनर्मिलन का संगम भी है महाकुंभ, 20 हजार से ज्यादा लोगों की हुई अपनों से मुलाकात
महाकुंभ अपने भव्य स्वरूप और 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति के साथ ही ऐतिहासिक आयोजन बन चुका है। इस दिव्य आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने कई अनुकरणीय पहल की है।
- 15 Feb 2025 3:07 PM IST
श्रेयस अय्यर से मिलने के लिए प्रियांश आर्य काफी उत्साहित
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2025 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने कहा कि वह कप्तान श्रेयस अय्यर से मिलने के लिए उत्साहित हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें उनका रवैया पसंद है।
- 15 Feb 2025 3:02 PM IST
Satna News: रीवा से पैक होकर आई सुपरफास्ट, प्रयागराज के लिए सतना से चलानी पड़ी स्पेशल ट्रेन
माघी पूर्णिमा पर माघ मास के अंतिम प्रमुख स्नान के बाद भी श्रद्धालुओं में प्रयागराज पहुंचने का उत्साह कम नहीं हुआ है। शुक्रवार की शाम रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट रीवा से ही पैक होकर सतना पहुंची। रेल अधिकारियों ने माना कि लगभग 1500 यात्री क्षमता वाली इस ट्रेन से लगभग एक हजार यात्री महाकुंभ स्नान के लिए गए। लगभग 4 हजार यात्री सतना में ही छूट गए।
- 15 Feb 2025 3:01 PM IST
Satna News: चित्रकूट में लगातार उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, फिर पहुंचे 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने और लौटने वाले श्रद्धालुओं से पवित्र नगर चित्रकूट के साथ मां शारदा शक्तिपीठ मैहर में लगातार चहल-पहल बनी हुई है। हर रोज लाखों भक्त दोनों ही स्थानों पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के साथ पुलिस के लोग सुचारू व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
- 15 Feb 2025 3:01 PM IST
Satna News: बरौंधा थाना क्षेत्र के केल्हौरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बरौंधा थाना क्षेत्र के केल्हौरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
- 15 Feb 2025 3:00 PM IST
Satna News: अमदरा थाना अंतर्गत पकरिया में लापता युवक की कुएं में मिली लाश
अमदरा थाना अंतर्गत पकरिया में लापता युवक की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि राजकिशोर पुत्र विश्वनाथ यादव 36 वर्ष, निवासी चाका, थाना कुठिला, जिला कटनी, बीते 13 फरवरी को तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पकरिया आया था, लेकिन रात 9 बजे रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।
- 15 Feb 2025 3:00 PM IST
Satna News: 7 सडक़ हादसों में 4 की मौत, 19 यात्री घायल
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित हुए 7 सडक़ हादसों में 4 युवकों की मौत हो गई, वहीं 19 यात्री घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं संबंधित थाना पुलिस की तरफ से मर्ग और अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
- 15 Feb 2025 2:43 PM IST
बीआईटी मेरा के प्लेटिनम जुबली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुईं शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को रांची के मेसरा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए समाज में हाशिए पर खड़े लोगों के विकास के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किए जाने की जरूरत पर जोर दिया है।
Created On :   15 Feb 2025 8:00 AM IST