अपकमिंग फिल्म: साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, रिलीज हुआ फिल्म का पहला पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म निकिता रॉय में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, रिलीज हुआ फिल्म का पहला पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज
  • 'निकिता रॉय' में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा
  • रिलीज हुआ फिल्म का पहला पोस्टर
  • जानें कब होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपने पति के साथ मजेदार पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म बड़े मिया छोटे मिया में देखा गया था। अब एक्ट्रेस जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाली है। ये फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होने वाली है जिसका नाम 'निकिता रॉय' है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है। सोनाक्षी पोस्ट में सीरियस लुक में दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

कैसा है फिल्म का पोस्टर?

सोनाक्षी सिन्हा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं ये सभी जानते हैं लेकिन इस बार वे एक नए किरदार में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस की आगामी फिल्म निकिता रॉय' के पोस्टर ने उनके लुक के बारे में कई सवाल पैदा कर दिए हैं। इस पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में सभी किरदार सस्पेंस लुक में दिख रहे हैं। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। अगर आप भी थ्रीलर फिल्म के शौकिन है तो इस फिल्म ने आपको जरुर एक्साइटे कर दिया होगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म?

'निकिता रॉय' फिल्म का डायरेक्शन कुश एस सिन्हा कर रहे हैं, जो इस फिल्म से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म रहस्य, मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और निकिता पाई फिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले बनाया जा रहा हैं। वहीं, इस फिल्म का प्रोडक्शन निक्की खेमचंद भगनानी, किंजल आहूजा घोन और विक्की भगनानी ने किया है।

Created On :   19 April 2025 4:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story