Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
15 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 15 Feb 2025 5:47 PM IST

    शिवसेना UBT नेताओं की बैठक अपडेट

    उद्धव ठाकरे ने अपने आवास मातोश्री पर शिवसेना UBT नेताओं की बैठक बुलाई है। 

  • 15 Feb 2025 5:28 PM IST

    अश्लील कमेंट मामले में कॉमेडियन समय रैना को थोड़ी राहत मिली

     इंडियाज गॉट लेटेंट में अश्लील कमेंट मामले में कॉमेडियन समय रैना को थोड़ी राहत मिली है। अब मुंबई पुलिस ने उन्हें पेश होने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया है। समय रैना इस वक्त अमेरिका में है। पुलिस और साइबर सेल ने उन्हें 17 और 18 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, अब उन्हें 10 मार्च तक पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

    एक अधिकारी ने बताया कि समय रैना के वकील ने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान समय रैना के वकील ने और समय मांगा है। क्योंकि, उनका मुवक्किल अमेरिका में है। समय रैना के वकील के अनुरोध के बाद पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया है। 

  • 15 Feb 2025 5:17 PM IST

    सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बरकरार

    सत्येंद्र जैन से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले पर 5 मार्च को सुनवाई होगी। 

  • 15 Feb 2025 5:09 PM IST

    छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने अधिकांश सीटें जीतीं

    छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने अधिकांश सीटें जीती हैं। 

  • 15 Feb 2025 4:59 PM IST

    भोपाल के पिपलानी में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली

    भोपाल के पिपलानी में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

  • 15 Feb 2025 4:39 PM IST

    सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला अपडेट

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुंबई में दायर जनहित याचिका पर 19 फरवरी को होने वाली सुनवाई पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने कहा कि हमें इस बार पूरी उम्मीद है कि कोर्ट से न्याय मिलेगा। CBI से हमने उम्मीद रखी थी लेकिन CBI अपना काम समय पर नहीं कर पाई। वहां की नई सरकार अच्छी है, वर्तमान मुख्यमंत्री जो भी करेंगे अच्छा करेंगे। मैं इतना कह सकता हूं कि सुशांत सिंह राजपुत ने आत्महत्या नहीं की होगी। हमें कोर्ट से पूरी उम्मीद है। ये घाव मिटने वाला नहीं है, जब दोषी को पकड़ा जाएगा तब थोड़ा सा संतोष होगा। 

  • 15 Feb 2025 4:30 PM IST

    दिल्ली सीएम को लेकर मोहन सिंह बिष्ट का बड़ा बयान

    दिल्ली में मुख्यमंत्री फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार है। राजनीतिक गलियारों में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर राष्ट्रीय राजधानी की कमान किसके हाथ में आएगी? जहां एक ओर विपक्ष, अब तक सीएम का एलान न होने पर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार निशाना साध रहा है तो वहीं, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बड़ा दावा किया है। सीएम रेस के मजबूत दावेदार बिष्ट ने शनिवार (15 फरवरी) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो पार्टी चाहेगी वही होगा। 

  • 15 Feb 2025 4:29 PM IST

    Mandla News: फाइनेंस और ट्रेवल्स कंपनी का मालिक निकला नगर परिषद का दैवेभो कर्मचारी

    नगर परिषद भुआबिछिया में पदस्थ रहे दैवेभो कर्मचारी शिव झारिया के बिझिंया मंडला स्थित आवास और व्यवसायिक स्थलों पर जबलपुर ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने छापा मारा है। ईओडब्ल्यू की टीम को जांच के दौरान 3 करोड़ 5 लाख की चल-अंचल संपत्ति का पता चला है। आरोपी माइक्रो फाइनेंस कंपनी, ट्रेवल्स कंपनी भी चलाता था। उसके मंडला स्थिति तीन ऑफिस, बम्हनी और नारायगंज के ऑफिस में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

  • 15 Feb 2025 4:08 PM IST

    राजन साल्वी के बाद विधायक भास्कर ने भी जाधव की पार्टी से जताई नाराजगी

    शिवसेना (यूबीटी) कोंकण क्षेत्र में जहां डैमेज कंट्रोल करने में जुटी है, वहीं इस क्षेत्र में पार्टी के अंदर मची खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व विधायक राजन साल्वी के बाद मौजूदा विधायक भास्कर जाधव भी शिवसेना (यूबीटी) से नाराज बताए जा रहे हैं। भास्कर जाधव इस समय कोंकण क्षेत्र में अपनी पार्टी के एकमात्र चेहरे हैं।

  • 15 Feb 2025 3:55 PM IST

    टोरेस मामले में यूक्रेन के अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें

    यूक्रेनी नागरिक और अभिनेता आर्मेन अटेन के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले को लेकर मुंबई की भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया।

Created On :   15 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story