Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 Feb 2025 2:26 PM IST
अभिनेता बालकृष्ण ने थमन को दिया बड़ा तोहफा
अभिनेता बालकृष्ण ने अपने पसंदीदा संगीत निर्देशकों में से एक थमन को उनके बेहतरीन काम के लिए एक पोर्श कार भेंट की। थमन को पोर्श भेंट करते हुए बालकृष्ण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
- 15 Feb 2025 2:21 PM IST
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के गेट से कूदने के मामले पर डीएमआरसी की सफाई
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संदर्भ में प्रतिक्रिया दी, जिसमें कुछ यात्री ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट से कूदकर बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
- 15 Feb 2025 2:13 PM IST
सपा नेता मनीष जगन हुए गिरफ्तार, अब सपा मुखिया के घर के आगे पुलिस तैनात
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी सपा के सोशल मीडिया मंच से दी गई है और आरोप भी लगाए गए हैं। मामले की सतर्कता के लिए यूपी पुलिस ने सपा कार्यालय और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के पास की सुरक्षा बढ़ा दी है।
- 15 Feb 2025 2:05 PM IST
Kesari 2 Release Date Out
अक्षय कुमार-माधवन और अनन्या पांडे की 'केसरी 2' की रिलीज डेट हुई अनाउंस
- 15 Feb 2025 2:00 PM IST
हमास ने 3 इजराइली बंधक रिहा किए
हमास ने 3 इजरायली बंदियों को रेड क्रॉस को सौंपा
- 15 Feb 2025 1:55 PM IST
मोहम्मद उस्मान गिरफ्तार
संभल के दीपा सराय का रहने वाला मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में हुआ गिरफ्तार
- 15 Feb 2025 1:50 PM IST
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से 19 पवित्र क्षेत्र में बंद होंगी शराब दुकानें, अधिसूचना जारी
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के 19 पवित्र क्षेत्रों में शराबबंदी के फैसले पर अमल शुरू हो गया है। इन क्षेत्रों में एक अप्रैल से शराब दुकानें बंद कर दी जाएंगी। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
- 15 Feb 2025 1:45 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
इंग्लैंड के पास 50 ओवर के मैचों का इतना अनुभव नहीं है कि उसे दावेदार कहा जा सके मार्क बुचर
- 15 Feb 2025 1:42 PM IST
सीएम सैनी की कैंसर सर्वाइवर से भावनात्मक मुलाकात, कहा 'सरकार अपने नागरिकों के साथ'
अंतर्राष्ट्रीय चाइल्डहुड कैंसर दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में कैंसर से जूझ रहे बच्चों से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इन बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें मनोबल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इन बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
- 15 Feb 2025 1:36 PM IST
लव जिहाद कानून संविधान के खिलाफ, व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला अबू आजमी
महाराष्ट्र सरकार लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ एक सख्त कानून लाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। राज्य सरकार का मानना है कि इस कानून के माध्यम से लव जिहाद के नाम पर ज्यादती से लोग बचेंगे। सरकार के इस कदम को समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने स्वतंत्रता के खिलाफ बताया।
Created On :   15 Feb 2025 8:00 AM IST