बिहार: पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना

पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना
  • कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को सौंपा इंडिया महागठबंधन का नेतृत्व
  • बाहरी लोगों को टेंडर दे रही है नीतीश सरकार
  • नीतीश कुमार के महिला संवाद अभियान पर तेजस्वी ने उठाए कई सवाल

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को लेकर राज्य के मुखिया नीतीश कुमार और उनके नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। आपको बता दें हाल में बिहार में महागठबंधन इंडिया ने तेजस्वी को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है। महागठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार औऱ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर सरकारी खजाने को लूटने का बड़ा आरोप लगाया है।

यादव ने यह आरोप आरजेडी ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लगाया, जहां उन्होंने आरोपों के पीछे कहा कि सत्तारूढ़ लोग समझ चुके हैं कि वह फिर से सरकार में नहीं आएंगे और इसलिए वह सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। एनडीए सरकार में संगठित भ्रष्टाचार सभी रिकॉर्ड तोड़ चुका है। जनता घूसखोरी और दलाली से त्रस्त हो चुकी है।

तेजस्वी ने जेडीयू नेता व सीएम नीतीश कुमार के महिला संवाद अभियान पर भी कई सवाल उठाए। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जनता दल यूनाईटेड बिहार सरकार के पैसों से चुनाव प्रचार कर रही है। तेजस्वी ने दावा किया कि महिला संवाद के नाम पर राज्य में बड़ा करप्शन हो रहा है। 225 करोड़ रुपये में प्रचार के लिए 600 चुनावी रथ मंगवाए गए हैं। ठेकेदार के जरिए मंत्री को 30 फीसदी घूसखोरी दी जा रही है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के खर्च के लिए कई टेंडर ओपन किए जा रहे हैं। सरकार में विराजमान लोग चुनाव का खर्च भी जनता से ही निकाल रहे हैं। तेजस्वी ने कहा नीतीश सरकार सरकार बाहरी लोगों को टेंडर दे रही है, बिहार के ठेकेदारों को टेंडर नहीं दिए जा रहे। ग्लोबल टेंडर के जरिए रकम वसूली जा रही है। तेजस्वी ने कमीशन होने और उसकी जांच होने की बात कही, यादव ने इसे अत्यंत गंभीर मुद्दा बताया।

Created On :   19 April 2025 5:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story