Earthen Pots: अगर आप भी करते हैं मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल, तो इन गलतियों को करने से हो जाएं सावधान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।घरों में मिट्टी के बर्तन का होना कोई नई बात नहीं है। कई सालों से लोग मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। गर्मियां आते ही घरों के मटके में पानी भरकर रख दिया जाता है। जिससे पानी बिना फ्रिज के ही ठंडा रहता है। मिट्टी के बर्तन सिर्फ पानी रखने के लिए ही नहीं बल्कि और भी चीजों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। काफी लोग अपने घरों में नॉन स्टिक बर्तनों की जगह मिट्टी के बर्तनो में खाना बनाते हैं। अगर आपके घर में भी मिट्टी के बर्तन जैसे कुकर, तवा, ग्लास, कप हैं तो आपको भी कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा। चलिए जानते हैं मिट्टी के बर्तन यूज करते समय किन गलतियों को करने से बचना है और किन चीजों का ध्यान रखना है।
बर्तनों को धुलें
अगर आप चाहते हैं कि खाना टेस्टी बने और मिट्टी के बर्तन में खाने के मसाले न चिपकें तो आप सीजन जरूर करें। सबसे पहले तो आप बर्तन को पानी में अच्छी तरह से भीगने के लिए कुछ घंटे छोड़ दें, फिर उसके बाद गीले बर्तनों को ड्राय कर लें। बर्तन को गैस पर रखने से पहले उसके अंदर के हिस्से पर तेल मल दें। याद रखें कि तेल ऐसा हो जो खाने में डलता हो, जैसे सरसों का तेल। तेल लगाने के बाद बर्तन को गैस पर रख दें और लगभग 30 मिनट के लिए गर्म कर लें। अगर आपके घर में ओवन है तो उसमें भी बर्तन को करीब 60 मिनट के लिए बेक किया जा सकता है। ऐसा करने से खाना ठीक तरह से बनेगा और खाने का स्वाद बढ़ जाएगा।
थर्मल शॉक से बचाएं बर्तन
याद रखें अगर मिट्टी का बर्तन गरम है तो उसे एकदम से ठंडी जगह न रखें। साथ ही न ही ठंडे बर्तनों को अचानक गैस पर रखना ठीक होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसी गलती करने से आपके बर्तन कमजोर पड़ने के साथ उनमें क्रैक आ जाएगा। बर्तन को अलग तापमान में रखने से पहले उसको रूम टेंपरेचर पर करें। इससे आपके बर्तन ज्यादा समत तक खराब नहीं होंगे और आप उनको ज्यादा यूज कर पाएंगे।
खाना बनाते समय तुरंत आंच तेज करने से बचें। आपके बर्तन को थर्मल शॉक की मार झेलनी न पड़े इस वजह से गैस को धीरे- धीरे कर के आंच बढ़ाएं।
बर्तन हीट अप कर लें
खाना बनाने से पहले मिट्टी के पात्रों को अच्छी तरह से हीट अप मतलब गर्म कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो बर्तन में हीट पैलने में समय लगेगा और कुकवेयर में एक समान हीट नहीं फैलेगी। अगर आप खाने का अच्छा स्वाद पाना चाहते हैं तो बर्तन को प्री हीट कर लें।
बर्तनों को न रगड़ें
मिट्टी के बर्तन दूसरे बर्तनों की तरह नहीं होते हैं। स्टील के बर्तनों को रगड़- रगड़ के माजा जाता है। पर मिट्टी के बर्तनों को घिसने से उनकी मिट्टी जल्दी गल गाएगी। अगर आप चाहते हैं आपके मिट्टी के बर्तन लंबे समय तक चलें तो उन्हें घिसना बंद कर दें। मिट्टी के पात्रों को क्लीन करने का सही तरीका यह है कि उन्हें आप मुलायम ब्रश से साफ करें। आप बर्तन साफ करने वाला लिक्विड डालकर स्पंज की मदद से मिट्टी के बर्तनों की गंदगी को साफ करें। इससे बर्तनों में क्रैक नहीं आएगा।
मिट्टी के कुकवेयर में खाना रख कर छोड़ना
मिट्टी के कुकवेयर में खाना बनाना और मिट्टी के बर्तन में खाने से काफी लाभ मिलता है। लेकिन मिट्टी के पात्रों में ज्यादा समय तक खाना स्टोर करना बिलकुल ठीक नहीं है। अगर आप भी खाना बना कर मिट्टी के पात्रों में ही छोड़ देते हैं तो उसमें फंगस लग सकती है। फंगस वाला खाना आपकी सेहत को कराब कर देगा। दरअसल मिट्टी के बर्तनों में पोर्स होते हैं जिसमें खाने की नमी से फंगस लगने का खतरा बना रहता है।
मेटल की चम्मच यूज करना
कई लोगों की आदत होती है मिट्टी के पात्रों में खाना पकाते समय स्टील या किसी भी मेटल के चम्मच से खाना हिला- हिला कर देखने की। ऐसा करने से आपके मिट्टी के बर्तन में खरोंच पड़ सकती है। मेटल के चम्मच मिट्टी के पात्रों के लिए हार्ड साबित होते हैं। इसकी बजाय आप खाना मिक्स करने के लिए सॉफ्ट कलछुल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे सिलिकॉन का, यह आपके मिट्टी के बर्तनों के लिए ज्यादा बेहतर है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   18 April 2025 9:35 PM IST