बिहार सियासत: सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने बिहार की जनता से की खास अपील, जानें क्या कहा

सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने बिहार की जनता से की खास अपील, जानें क्या कहा
  • निशांत कुमार ने बिहार की जनता से की खास अपील
  • कहा- पिताजी (नीतीश कुमार) फिर बनाएं मुख्यमंत्री
  • एनडीए और महागठबंधन के बीच टक्कर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। इस बीच मुख्मयंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने लोगों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता NDA को अच्छे बहुमत से लाएं, पिताजी (नीतीश कुमार) को मुख्यमंत्री बनाएं।

उन्होंने कहा- मैं बिहार के लोगों से अपील करता हूं कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं, तो वो लोग NDA की सरकार बनाएं और NDA को अच्छे बहुमत से लाएं, पिताजी(नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री बनें और वो विकास के कार्य जारी रखें। मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी कहना चाहता हूं कि पिताजी ने हर क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य किए हैं, वो इसके बारे में जनता को बताएं। हमारी नीतियों और याजनाओं का प्रचार करें।

एनडीए और महागठबंधन के बीच टक्कर

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सियासत तेज है। राज्य में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा टक्कर है। महागठबंधन की ओर से आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट है। वहीं, एनडीए की ओर से जेडीयू, बीजेपी और एलजेपीआर है।

Created On :   18 April 2025 9:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story