Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 Feb 2025 9:27 PM IST
घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद मुख्यमंत्री योगी दौरे के समापन से पूर्व स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से उनका हाल-चाल लिया और इलाज के विषय में जानकारी प्राप्त की।
- 1 Feb 2025 9:08 PM IST
कमलनाथ ने केंद्र सरकार के बजट को बताया निराशाजनक
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में मध्य प्रदेश के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किए गए हैं, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों की भलाई के लिए जरूरी थे।
- 1 Feb 2025 8:41 PM IST
राजेश धर्माणी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय बजट पर कड़ी दी प्रतिक्रिया
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
- 1 Feb 2025 7:57 PM IST
हमीरपुर संजय निषाद ने केंद्रीय बजट का समर्थन किया
संवैधानिक अधिकार यात्रा लेकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद शनिवार को यूपी के हमीरपुर पहुंचे। यहां पर संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत कर महाकुंभ में भगदड़ की घटना और केंद्रीय बजट 2025-26 को लेकर बयान दिया है।
- 1 Feb 2025 7:54 PM IST
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
- 1 Feb 2025 7:36 PM IST
बजट से मिडिल क्लास परिवारों में खुशी की लहर अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट संसद में पेश किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बजट को मध्यम वर्ग के लिए उपहार बताया है।
- 1 Feb 2025 7:21 PM IST
खेसारी लाल यादव स्टारर 'डंस' का ट्रेलर आउट, एक्शन में दिखे भोजपुरी सुपरस्टार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'डंस' का ट्रेलर निर्माताओं ने शनिवार को जारी कर दिया। ट्रेलर में खेसारी लाल जबरदस्त एक्शन करते नजर आए।
- 1 Feb 2025 7:14 PM IST
आज बजट की चर्चा में मंहगाई की कोई बात नहीं की गई- प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि आज बजट की चर्चा में मंहगाई की कोई बात नहीं की गई।
- 1 Feb 2025 7:14 PM IST
साड़ी पहने जिला परिषद के दफ्तर पहुंचे सरपंच मंगेश साबले
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में गेवराई पैगा के सरपंच मंगेश साबले पानी को लेकर अपने अनोखे आंदोलन को लेकर चर्चा में हैं। गांव में पानी नहीं मिलने के कारण पुरुष सरपंच मंगेश साबले साड़ी पहनकर जिला परिषद में प्रदर्शन करने पहुंचे। सरपंच महिला का भेष बनाकर जिला परिषद दफ्तर पहुंचे और अपने गांव में पानी उपलब्ध कराने की मांग रखी।
- 1 Feb 2025 6:52 PM IST
महिला एशेज में कंगारूओं ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया ने महिला एशेज 2025 में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया है। बता दें, इतिहास में ऐसा पहली बार मल्टी फॉर्मेट महिला एशेज का आयोजन किया गया था। जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे, तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच खेला गया था। इस टूर्नामेंट में कंगारूओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ना केवल एक बल्की तीनो फॉर्मेट में इंग्लिश टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है।
Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST