राणा सांगा जयंती: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ आगरा में करणी सेना ने जमकर की नारेबाजी, सड़के हुई जाम, हाथों में तलवार लिए उग्र दिखे प्रदर्शनकारी

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ आगरा में करणी सेना ने जमकर की नारेबाजी, सड़के हुई जाम, हाथों में तलवार लिए उग्र दिखे प्रदर्शनकारी
  • रामजीलाल के बयान पर मचा है विवाद
  • आगरा में करणी सेना ने जमकर की नारेबाजी
  • हाथों में तलवार लिए उग्र दिखे प्रदर्शनकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राणा सांगा जयंती पर उत्तर प्रदेश के आगरा में आज शनिवार को करणी सेना की ओर से आयोजित 'स्वाभिमान रैली' में जमकर हंगामा हुआ। कई लोग आक्रोश के साथ हाथों में तलवार लिए दिखाई दिए। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान के खिलाफ यह प्रदर्शन रैली आयोजित की गई है। आगरा की सड़कों पर भी इस प्रदर्शन का असर देखने को मिला है। यह जनसभा आगरा के एतमादपुर क्षेत्र के गढ़ी रामी गांव में जारी है। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय संगठन संघ और संयुक्त सनातनी संगठन संघ और संयुक्त सनातनी संघ सहित कई क्षेत्रीय संगठन शामिल हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटे क्षत्रिय समाज के लोगों ने सपा सांसद रामजीलाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आगरा में उग्र दिखे प्रदर्शनकारी

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान के खिलाफ आगरा की सड़क जाम दिखाई दी है। राणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर करणी सेना के सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ आगरा बाईपास पर विरोध प्रदर्शन किया गया है।

क्यों मचा है विवाद

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा ने 21 मार्च के दिन राज्यसभा में कहा था- भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था।

इसके बाद 12 अप्रैल को सपा सांसद रामजीलाल ने कहा- कौन करणी सेना? कई ‘करणी सेना’ यहां घूम रही हैं। मैंने संसद में जो कहा, लोगों की राय अलग हो सकती है, लेकिन असहमति जताने के दूसरे तरीके भी हैं। अगर किसी को ठेस पहुंची है, तो लोगों को संवैधानिक तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए। इस बयान के बाद करणी सेना के नेता काफी उग्र हो गए।

सरकार को करणी सेना का अल्टीमेटम

क्षत्रिय करणी सेना के राज शेखावत ने कहा कि हम लोग प्रस्तावनी के माध्यम 5 बजे तक सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं। तब तक वे हमारी मांग में सहमति जाते हैं तो सही है। उन्होंने कहा कि 5 बजे तक का समय सरकार और प्रशासन का है। उसके बाद हम लोगों का समय शुरू होगा। हालांकि, 5 बजने के बाद करणी सेना के कार्यक्रम में आए लोगों में आक्रमकता देखी गई।

करणी सेना की रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात से ही लोग पहुंच रहे हैं। रैली में लगभग 50,000 स्क्वायर मीटर के खेत को समतल कर सभा स्थल में तब्दील किया गया है और हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी करणी सेना की रैली में शामिल होने आगरा पहुंचे हैं। इसके बाद करणी सेना ने राणा सांगा को लेकर दिए गए रामजीलाल के बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही, करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उनके आवास की ओर से मार्च किया जाएगा।

Created On :   12 April 2025 7:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story