Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 Feb 2025 6:20 PM IST
'यह बजट सभी को समर्पित...', केंद्रीय बजट पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय बजट 2025 पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "यह बजट सभी को समर्पित है। क्योंकि ऐसी भावना थी कि मध्यम वर्ग को पर्याप्त राहत नहीं मिल रही थी, इसलिए मध्यम वर्ग की बहुत चर्चा हो रही है। स्टार्ट-अप, एआई, कैंसर की दवाओं के लिए बहुत कुछ दिया गया है। यह विकास के लिए एक बजट है।"
- 1 Feb 2025 6:17 PM IST
मखाना बोर्ड के गठन घोषणा पर मनोज कुमार झा का सरकार पर तंज
केंद्रीय बजट 2025 में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा पर, राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "गूगल करके देख लीजिए कि मखाना बोर्ड पहले से था या नहीं... यह एक पुरानी सामग्री है जिसकी नई पैकिंग है।"
- 1 Feb 2025 6:07 PM IST
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे प्रयागराज महाकुंभ
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
- 1 Feb 2025 5:58 PM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 8 नक्सली
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज ने की है।
- 1 Feb 2025 5:45 PM IST
वित्त मंत्री ने पेश किया संतुलित बजट, देश में बढ़ेगा उपभोग सुनिल शाह
बजट 2024-25 विकास, उपभोग, व्यापार में आसानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक खर्च सभी का ध्यान रखा गया है। इस कारण से बिल्कुल संतुलित बजट है। यह बयान मार्केट एक्सपर्ट सुनिल शाह ने शनिवार को दिया।
- 1 Feb 2025 5:39 PM IST
ग्रेटर नोएडा लोहा चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में चुराया गया माल बरामद
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस ने शनिवार को लोहा चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी का माल और एक वैन बरामद किया है।
- 1 Feb 2025 5:33 PM IST
लियोन और कुहनेमैन ने ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका पर पारी और 242 रनों से जीत दिलाई
स्पिनर नाथन लियोन और मैथ्यू कुहनेमैन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत गत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को गाले क्रिकेट स्टेडियम में पहले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के खिलाफ पारी और 242 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। यह हार मेजबान टीम की टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बुरी हार थी, इससे पहले उनकी सबसे बड़ी हार 2017 में भारत के खिलाफ पारी और 239 रनों से थी।
- 1 Feb 2025 5:28 PM IST
2025 चीनी नववर्ष मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.5 अरब युआन से अधिक पहुंचा
2025 में चीनी नववर्ष पर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.5 अरब युआन से अधिक पहुंच गया। चीनी ऑनलाइन मंच से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 1 फरवरी के दोपहर बाद 2 बजकर 19 मिनट तक, 2025 चीनी नववर्ष यानी वसंत महोत्सव (28 जनवरी से 4 फरवरी तक) के दौरान चीन में फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस (प्री-सेल्स सहित) कलेक्शन 5.5 अरब युआन से अधिक पहुंच गया।
- 1 Feb 2025 5:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनिल विज के बयान को लेकर हरियाणा सरकार पर कसा तंज
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य के कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई बयानबाजी को लेकर सैनी सरकार पर तंज कसा है।
- 1 Feb 2025 5:15 PM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट को 'सकारात्मक' और 'स्वागत योग्य' बताया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के आम बजट को सराहा है। मुख्यमंत्री ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केंद्र सरकार का यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को और बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST