तमिलनाडु: भाजपा ने विधायक नयनार नागेंद्रन को बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

- तिरुनेलवेली से विधायक हैं नयनार नागेंद्रन
- तमिलनाडु बीजेपी के 13वें अध्यक्ष बने नागेंद्रन
- पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने दी बधाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक नयनार नागेंद्रन को तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष चुना है। नागेंद्रन तमिलनाडु बीजेपी के 13वें अध्यक्ष बने है। बीजेपी नेताओं को उम्मीद है कि नागेंद्रन के नेतृत्व में तमिलनाडु में पार्टी को नई दिशा मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आलाकमान के फैसले का स्वागत किया है। विधायक नयनार नागेंद्रेन के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बधाई दी।
आपको बता दें तिरुनेलवेली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नयनार नागेंद्रन पहले एआईएडीएमके में थे। वह टी. नगर में भाजपा के राज्य मुख्यालय कमलालयम में पहुंचने वाले पहले उम्मीदवार थे।
स्टेट बीजेपी ने कहा कि उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और भाजपा विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने रखा। के. अन्नामलाई के बाद नागेंद्रन को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।
अन्नामलाई विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी राज्य में और अधिक मजबूत होगी। अन्नामलाई ने आगे कहा कि हमें अपना टारगेट और रास्ता दोनों पता है। अन्नामलाई ने यही भी कहा हम 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे मजबूत एनडीए गठबंधन के साथ उतरेंगे और डीएमके को सत्ता से बाहर करेंगे।
Created On :   12 April 2025 7:19 PM IST