Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
  • 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 2 Feb 2025 1:00 AM IST

    सोमालिया की गुफाओं में छिपे आतंकी अमेरिकी हवाई हमलों में ढेर- डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिकी सेना ने सोमालिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर दी।

  • 2 Feb 2025 12:45 AM IST

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच फरवरी को त्रिपुरा में नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी को त्रिपुरा सरकार में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (ग्रेड-डी) पदों के लिए चयनित लोगों को नौकरी के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी

  • 2 Feb 2025 12:29 AM IST

    पूर्व क्रिकेट दिग्गजों ने की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनलिस्ट की भविष्यवाणी

    पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी और टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विनर्स की भविष्यवाणी की है। दोनों पूर्व दिग्गजों ने आईसीसी रिव्यू के एक एपिसोड पर बात करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बारे में बताया। इस सूची में शास्त्री ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को शामिल किया। वहीं, पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया और भारत का चुनाव किया।

  • 2 Feb 2025 12:13 AM IST

    बहराइच में 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश

    उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है। इन मदरसों की नेपाल सीमा से नजदीकी को देखते हुए इनकी संदिग्ध गतिविधियों पर संज्ञान लिया गया है।


  • 1 Feb 2025 11:38 PM IST

    अजमेर में दो अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

    देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्थान के अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों बांग्लादेशी कई साल से अजमेर में रह रहे थे। पुलिस अब तक यहां से छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।


  • 1 Feb 2025 11:16 PM IST

    बुमराह को मिला पॉली उमरगीर पुरस्कार

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीते साल शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दरअसल, बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दौरान उन्हें इस साल उनके घातक प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। 

  • 1 Feb 2025 10:45 PM IST

    मोदी सरकार का बजट सार्थक और विकासोन्मुखी मनोरंजन शर्मा

    मोदी सरकार के बजट पर इन्फोमेरिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. मनोरंजन शर्मा ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने इस बजट को बेहद अच्छा और सार्थक बताते हुए कहा कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक दिशा में एक अहम कदम है।

  • 1 Feb 2025 10:21 PM IST

    राहुल गांधी के बजट पर दिए बयान पर हिमंत सोरेन का पलटवार

    केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी के बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "कांग्रेस को इस बजट की बिल्कुल भी आलोचना नहीं करनी चाहिए, उन्हें देखना चाहिए कि मध्यम वर्ग को कितनी राहत मिली है। हमारे देश पर 60 साल तक शासन करने के बाद भी, वे (कांग्रेस) आयकर छूट के स्लैब को 5 लाख रुपये से आगे नहीं बढ़ा सके... आज केंद्रीय वित्त मंत्री ने न केवल मध्यम वर्ग, बल्कि निम्न मध्यम वर्ग और उच्च मध्यम वर्ग दोनों को छूट दी। उन्होंने विभिन्न तकनीकों के बारे में बात की। उन्होंने विभिन्न कैंसर दवाओं की कीमत कम कर दी। ये टिप्पणियां राजनीति से प्रेरित हैं और देश की अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के शून्य ज्ञान को दर्शाती हैं।" 

  • 1 Feb 2025 10:10 PM IST

    कन्कशन सब्सटीट्यूट पर अश्विन की प्रतीक्रिया

    टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में जीत के साथ भले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। लेकिन टीम इंडिया की जीत से ज्यादा डेब्यूटेंट हर्षित राणा की बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट एंट्री चर्चा का विषय बना हुआ है। बीच मैच में एंट्री मार उन्होंने गेम का रुख बदल दिया था। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण तीन विकेट झटके थे। लेकिन अचानक प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल किए जाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर केविन पीटरसन और मौजूदा कप्तान जोस बटलर ने इस विषय पर चिंता जताई थी। और अब इस विवाद में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज और स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले रविचंद्रन अश्विन ने भी अपनी प्रतीक्रिया दी है। अश्विन ने एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि ऐसा लग ही नहीं रहा था कि ये कोई इंटरनेशनल मैच है, ये तो बिल्कुल आईपीएल की तरह ही लग रहा था।

  • 1 Feb 2025 9:51 PM IST

    बजट से नहीं बढ़ेगी महंगाई, आम आदमी के लिए फायदेमंद भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश पचीसिया

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अपना दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। यह बजट 50.65 लाख करोड़ रुपये का है। बजट में, नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए 12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। अपने 77 मिनट के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई सेक्टरों के लिए अनेक घोषणाएं कीं। भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश पचीसिया ने बजट को आम आदमी के लिए फायदेमंद बताया।

Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story