भाषा विवाद: कर्नाटक में 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद, सीमा पर रोकी गई महाराष्ट्र बसें, यात्रियों को भारी परेशानी

कर्नाटक में 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद, सीमा पर रोकी गई महाराष्ट्र बसें, यात्रियों को भारी परेशानी
  • कन्नड़ समर्थक संगठनों ने किया राज्यव्यापी बंद
  • मराठी न बोलने बस कंडक्टर की मारपीट से शुरु हुआ विवाद
  • प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में कन्नड़ समर्थक संगठनों ने आज शनिवार 22 मार्च 2025 को 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद बुलाया है। यह बंद बेलगाम में एक बस कंडक्टर पर हुए कथित हमले के विरोध में बुलाया गया है, मिली जानकारी के अनुसार बस कंडक्टर की मराठी न बोलने की वजह से मारपीट की गई थी। इसके बाद से भाषा विवाद तेजी से छिड़ा और बढ़ गया। कन्नड़ ओक्कूटा जैसे संगठनों ने मराठी न बोलने पर कंडक्टर की पिटाई को कन्नड़ अस्मिता पर हमला माना और मराठी समर्थक समूहों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

कर्नाटक में बंद का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, सड़के खाली दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र से कर्नाटक जाने वाली सड़कों पर बसों की आवाजाही ठप है। निजी वाहनों से यात्रियों को जाना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की हैं।

कर्नाटक राज्यव्यापी बंद से महाराष्ट्र सीमा पर महाराष्ट्र परिवहन निगम की बसें को रोका जा रहा है, सीमा पर बसों की लंबी कतार लग गई है। बसों को कर्नाटक में जाने नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते यात्रियों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं कई बसों को वापस महाराष्ट्र लौटना पड़ा। बसे अपने गंतव्य ठिए पर नहीं पहुंच पा रही है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्नाटक पुलिस ने बंद के दौरान सख्ती दिखाते हुए सभी बसों को रात में ही वापस महाराष्ट्र की सीमा की ओर रिटर्न करवा दिया। सुरक्षा कारणों और अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने ऐसा सख्त कदम उठाया। महाराष्ट्र परिवहन निगम ने स्थिति को भांपते हुए कर्नाटक में सामान्य स्थिति होने तक बस संचालन को सीमित कर दिया है। बसों पर निर्भर रोजना आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत और असुविधा हो रही है।

Created On :   22 March 2025 11:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story